फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Registration not started for submersible pumps

सबमर्सिबल पंपों के लिए शुरू नही हुआ पंजीकरण

Fri, 28 Feb 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Registration not started for submersible pumps
सबमर्सिबल पंपों के लिए शुरू नही हुआ पंजीकरण
विज्ञापन

सहारनपुर। जल संरक्षण को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कैबिनेट में सबमर्सिबल पंपों के पंजीकरण का प्रस्ताव तो पास हो गया है। लेकिन जल निगम से लेकर कृषि विभाग तक के अफसरों को अभी तक इस पंजीकरण की प्रक्रिया के लिए अधिसूचना और गाइड लाइंस का ही इंतजार है।
नगर निगम की ओर से सबमर्सिबल पंपों के लिए कोई पंजीकरण या सर्वे तो अभी शुरू नहीं हुआ है। लेकिन शहर में 122 तालाबों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 20 तालाबों की खोदाई की जा चुकी है। दिल्ली रोड स्थित तालाब को विशेष श्रेणी में विकसित किया जाएगा। इसका कायाकल्प भी होना है।
विज्ञापन

वहीं, शहर के अलावा जिले के 11 ब्लॉकों में भी सबमर्सिबल पंपों के पंजीकरण के लिए अभी कुछ नहीं हुआ है। जल दोहन रोकने और जल संरक्षण के लिए पिछले वर्ष 1036 तालाबों की खोदाई कराई गई, जबकि इस साल भी अब तक 225 तालाब की खोदाई कराई गई है। इसके अलावा 500 से अधिक स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की प्लानिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल संरक्षण में पुवांरका ब्लॉक ही बेहतर
- सबमर्सिबल पंपों के पंजीकरण और सर्वे कराने के पीछे सरकार का उद्देश्य जल दोहन को रोकने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने का है। प्रत्येक तीन वर्ष में होने वाले सर्वे के आधार पर वर्ष 2017-18 में हुए सर्वेक्षण के मुताबिक जिले के 11 ब्लॉकों में शहर से सटा पुवांरका ब्लॉक ही ऐसा है जो जल संरक्षण में सबसे बेहतर है। इसके अलावा बलियाखेड़ी कुछ दोहित है।
इन ब्लॉकों में कम नहीं हुआ जल दोहन
- गंगोह - अतिदोहित
- नागल - अतिदोहित
- नकुड़ - अतिदोहित
- साढ़ौली कदीम - अतिदोहित
- सरसावा - अतिदोहित
- देवबंद - दोहित
- मुजफ्फराबाद - दोहित
- नानौता - दोहित
- रामपुर मनिहारान - दोहित
नोट : उत्तर प्रदेश जल निगम की ओर से त्रिवार्षिक आधार पर किए जाने वाले 2017-18 के सर्वे के अनुसार
अब तक जल दोहन का ही हुआ है सर्वे
- जल निगम के अधिशासी अभियंता राजेंद्र सिंह के अनुसार सबमर्सिबल पंपों का पंजीकरण तो नहीं हुआ लेकिन जिले में जल दोहन की स्थिति पर हर तीन साल में होने वाला सर्वेक्षण जरूर हुआ है। सबमर्सिबल पंपों के बारे में शासन से गाइड लाइंस का इंतजार है।

गाइड लाइंस मिलने पर ही शुरू होगा सर्वे
- उपनिदेशक कृषि रामजतन मिश्र ने बताया कि विभाग को अभी तक सबमर्सिबल पंपों के पंजीकरण से संबंधित कोई शासनादेश नहीं मिला है। जब तक शासनादेश नहीं आ जाता और पूरी गाइड लाइंस क्लीयर नहीं हो जातीं तब तक पंजीकरण या सर्वेक्षण की स्थिति नहीं बन पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed