फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Regional President Satendra Sisodia said BJP will win more than 400 seats in country including UP

UP: क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया बोले- यूपी सहित देश की 400 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा

Fri, 05 Apr 2024 10:23 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 10:23 PM IST
सार

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता का भरपूर समर्थन है। यूपी सहित देश की 400 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी। क्षत्रिय समाज से मिलकर नाराजगी को दूर करेंगे।
 

विज्ञापन
Regional President Satendra Sisodia said BJP will win more than 400 seats in country including UP
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि शनिवार को होने वाली प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी। भाजपा उत्तर प्रदेश सहित देश में 400 से अधिक सीटें जीतेंगी। विपक्षी गठबंधन जनता को गुमराह करते हुए हार का ठिकरा ईवीएम में गड़बड़ी होने का आरोप लगाकर फोड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि नाराज क्षत्रिय समाज को मनाया जाएगा। कार्यकर्ता उनसे मिलकर उनकी नाराजगी को दूर करेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित रैली स्थल पर पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दस वर्ष में देश को नई ऊंचाई पर ले गए हैं। विपक्ष का काम सिर्फ जनता को गुमराह करना है, लेकिन जनता इनकी सच्चाई को जान चुकी है। राजपूत समाज के नाराज होने पर होने के सवाल पर कहा कि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता क्षत्रिय समाज को मना लेंगे। उनकी नाराजगी दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार सहारनपुर आ रहे हैं। मां शाकम्भरी देवी और मां बाला सुंदरी की धरती से पूरे देश में संदेश जाएगा। भाजपा की जनहित की नीतियों से खुश होकर विपक्षी दलों के नेता और जनप्रतिनिधि भी भाजपा से जुड़ रहे हैं। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, महापौर डॉ. अजय सिंह, नगर विधायक राजीव गुंबर, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी और जयंत भी आएंगे
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जनप्रतिनिधि और मंत्री भी आएंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी भी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed