फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Red cards given to those who spread disharmony in society

समाज में वैमनस्यता फैलाने वालों को दिए लाल कार्ड

Wed, 25 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Red cards given to those who spread disharmony in society
चिलकाना। समाज में सांप्रदायिक गतिविधियां फैलाने, जाम लगाने तथा अफवाह फैलाने वाले संभावित लोगों को पुलिस ने लाल कार्ड दिए हैं, ताकि ऐसे व्यक्ति समाज में वैमनस्य न फैला सकें। थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर, चिलकाना, पठेड़, दूधगढ़, चौरी मंडी, फिरोजाबाद, दुमझेड़ा, हरडाखेड़ी, संगमोर, ढुलानी आदि गांव के 100 लोगों को अनैतिक गतिविधियों को अंजाम देने की संभावना के कारण चयनित किया गया है। चयनित लोगों को लाल कार्ड वितरित किए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि लाल कार्ड के लिए चिह्नित किए गए लोगों को चेतावनी दी गई है कि यदि उनके गांव में किसी तरह का कोई सांप्रदायिक झगड़ा होता है, अफवाह फैलाई जाती हैं या कोई ऐसी गतिविधि होती है जिससे समाज की हानि होती हो, तो इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed