फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rectify the shortcomings in Smart City projects: Divisional Commissioner

स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं में आई कमियों को ठीक कराएं : मंडल आयुक्त

Wed, 29 Jul 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rectify the shortcomings in Smart City projects: Divisional Commissioner
सहारनपुर। सहारनपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के चेयरमैन/मंडल आयुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने परियोजनाओं के क्रियान्वयन, गुणवत्ता एवं लंबित वित्तीय प्रकरणों पर विस्तार से चर्चा की। परियोजनाओं में आई कमियों को तुरंत ठीक कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में स्मार्ट सिटी सहारनपुर के उप महाप्रबंधक वित्त मोहित मिश्रा और उप महाप्रबंधक परियोजना दिनेश सिंघल ने मंडल आयुक्त को परियोजनाओं की वित्तीय एवं तकनीकी प्रगति के बारे में विस्तार से बताया। मंडल आयुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को लंबित वित्तीय प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करते हुए फाइनेंशियल क्लोजर की कार्रवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम के निरीक्षण के दौरान चिह्नित कमियों की समीक्षा करते हुए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इनके अलावा उन्होंने राकेश सिनेमा एवं सपना सिनेमा के बीच ढ़मोला नदी पर बने पुल पर वियरिंग कोट (सुरक्षा परत) का कार्य प्राथमिकता के साथ कराने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए। बैठक में जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, स्मार्ट सिटी मुख्य कार्यकारी अधिकारी/नगर आयुक्त शिपू गिरि, एसडीए के उपाध्यक्ष सूरज पटेल, मुख्य अभियंता निर्माण राजेंद्र प्रसाद मिश्र, मुख्य अभियंता विद्युत हेमराज सिंह, प्रमोद सडाना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed