{"_id":"675a7b43d17394c89903bb58","slug":"recruitment-of-300-only-81-applications-received-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-138006-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भर्ती निकाली 300 की, आवेदन आए मात्र 81","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भर्ती निकाली 300 की, आवेदन आए मात्र 81
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बेरोजगारों की भरमार है, लेकिन परिवहन निगम की संविदा नौकरी के लिए लोग नहीं मिल रहे हैं। निगम की ओर से 300 चालकों के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई। दो दिवसीय रोजगार मेला लगाया गया। इसमें मात्र 81 आवेदन ही आए, जिनमें से 63 अभ्यर्थी मानक पूरा कर पाए। 17 अभ्यर्थी फेल हो गए। एक अनुपस्थित रहा। पास अभ्यर्थियों को लोनी में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सहारनपुर, छुटमलपुर, खतौली और मुजफ्फरनगर डिपो में संविदा चालकों को रखने के लिए रोडवेज कार्यशाला परिसर में दो दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। चालकों के 300 पदों पर आवेदन मांगे गए। पहले दिन 50 आवेदन आए थे। इनमें से 39 अभ्यर्थियों से दिल्ली रोड स्थित बाईपास पर बस चलवाई गई थी। इनमें से तीन अभ्यर्थी ठीक से बस नहीं चला पाए थे। तीन की लंबाई मानक के अनुसार नहीं मिली थी, जबकि सात अभ्यर्थी के पास दो साल पुराना हैवी लाइसेंस नहीं था। पहले दिन की प्रक्रिया में 36 अभ्यर्थी पास हुए थे। बुधवार को 31 आवेदन आए। दो की लंबाई कम मिली। एक बस नहीं चला पाया। एक का लाइसेंस दो साल से कम मिला। इस प्रकार दूसरे दिन 27 अभ्यर्थी पास हुए। जो अभ्यर्थी मंगलवार को रोजगार भर्ती प्रक्रिया में पास हुए थे, उन्हें सोमवार को लोनी के आईडीटीआईआर केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
-- -- -- -
-- पीएफ, यात्री और 12.50 लाख का बीमा की सुविधा
परिवहन निगम ने सहारनपुर व छुटमलपुर डिपो के संविदा चालकों को 1.89 प्रति किलोमीटर और मुजफ्फरनगर व खतौली चालकों का 2.18 रुपये तय किया है। मुजफ्फरनगर व खतौली डिपो एनसीआर में है। इसके अलावा 22 दिन में पांच हजार किलोमीटर बस चलाने पर निगम की ओर से तीन हजार प्रोत्साहन के रूप में दिए जाते हैं। पीएफ, रात्रि भत्ता और 12.50 लाख रुपये का बीमा की सुविधा दी जाती है।
विज्ञापन
-- -- --
-- यह थे भर्ती प्रक्रिया के मानक
- दो वर्ष पुराना हैवी लाइसेंस
- आठवीं पास होना अनिवार्य
- 23 वर्ष छह माह की उम्र
- पांच फीट तीन इंच ऊंचाई