फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Recruitment exam today, police arrangements will also be tested

Saharanpur News: भर्ती परीक्षा आज, पुलिस बंदोबस्त की भी होगी परीक्षा

Fri, 23 Aug 2024 03:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 23 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Recruitment exam today, police arrangements will also be tested
सहारनपुर। जिले में पुलिस भर्ती परीक्षा की पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। शुक्रवार यानी आज 25 केंद्रों पर दोनों पालियों में 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके लिए चार जोनल, 25 सेक्टर और 26 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सुबह 7:30 बजे से ही केंद्रों पर स्क्रीनिंग शुरू हो जाएगी। 9:30 बजे के बाद प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, केंद्रों पर पुलिस का भी कड़ा पहरा रहेगा। पुलिस की भी परीक्षा होगी।
विज्ञापन

23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को पुलिस भर्ती परीक्षा होगी। पांच दिवसीय परीक्षा में 25 केंद्रों पर 1,08,702 अभ्यथी बैठेंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। एक पाली में 10,872 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस तरह एक दिन में 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी आएंगे। इनमें पांच हजार से अधिक मध्य प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के भी होंगे। हर केंद्र पर सीओ, निरीक्षक, हेड कांस्टेबल व सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी गई है। इसके अलावा पुलिस ने महानगर के होटल व ढाबों में चेकिंग की, ताकि होटल व ढाबों में अभ्यर्थियों से रहने और खाने का ज्यादा चार्ज न करें।
विज्ञापन

-------
-- यह रहेगी पुलिस की व्यवस्था
भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। प्रत्येक केंद्र पर दो उप निरीक्षक, छह हेड कांस्टेबल, दो महिला सिपाहियों की तैनाती रहेगी। एक उप निरीक्षक, दो कांस्टेबल हर केंद्र पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम में रहेंगे। एक सीओ, एक उप निरीक्षक और चार सिपाहियों की जनपदीय कंट्रोल रूम में ड्यूटी लगाई गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ ही शहर के होटलों पर आने जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-- लगेगी हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर डिवाइस
परीक्षा केंद्रों पर हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर डिवाइस लगेगी। इसके अलावा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन भी लगाई गई है। इसके बाद ही केंद्रों पर प्रवेश मिलेगा। जेवी जैन डिग्री कॉलेज पर सबसे ज्यादा एक पाली में 960 अभ्यर्थी हैं, इसलिए यहां पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। चार उड़नदस्ते बनाए गए हैं।

------
-- रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा, देनी है प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी
भर्ती परीक्षा को लेकर परिवहन निगम ने भी सभी बसों की तकनीकी कमियों को दूर कर लिया है। 347 बसें सहारनपुर से शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ रूट पर अतिरिक्त फेरे लगाएंगी। इसके साथ ही अभ्यर्थी निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र की फोटो कॉपी परिचालक के पास जमा करनी होगी।
------
-- यह बनाए गए परीक्षा केंद्र

- महाराज सिंह काॅलेज चकराता रोड
- एसडी इंटर काॅलेज चकराता रोड

- बीडी बाजोरिया इंटर काॅलेज चकराता रोड
- एसबीपी राजकीय गर्ल्स पॉलीटेक्निक देहरादून रोड कुम्हारहेड़ा
- राजकीय इंटर काॅलेज कैलाशपुर
- श्री हिन्दू कन्या इंटर काॅलेज पुराना कलसिया रोड

- जेवी जैन इंटर काॅलेज मातागढ़ कलसिया रोड
- एचएवी इंटर काॅलेज मातागढ़ कलसिया रोड

- एसबीबीए इंटर काॅलेज निकट धोबी घाट
- मुन्नालाल एण्ड जयनारायण खेमका गर्ल्स काॅलेज चिलकाना रोड

- राजकीय इंटर काॅलेज नेहरु मार्केट
- राजकीय गर्ल्स इंटर काॅलेज निकट पुल जोगियान

- आर्य कन्या इंटर काॅलेज खालापार मटिया महल
- राजकीय इंटर काॅलेज कमेला रोड

- इण्डस्ट्रीयल मुस्लिम गर्ल्स इंटर काॅलेज आतिशबाजान कम्बोह का पुल
- जेबीएस हिन्दू कन्या इंटर काॅलेज रायवाला
- इस्लामिया इंटर कॉलेज ईदगाह रोड
- गुरुनानक गर्ल्स इंटर काॅलेज गांधी पार्क

- गुरु नानक इंटर काॅलेज अंबाला रोड
- बीएचएस इंटर काॅलेज मिशन कंपाउंड

- केसीसीपी आर्य कन्या इंटर काॅलेज गिल कालोनी
- एसएएम इंटर काॅलेज निकट घंटाघर देहरादून रोड

- जेवी जैन काॅलेज प्रद्युमन नगर, आवास विकास
- गौरी शंकर इंद्रपाल सिंह इंटर काॅलेज हसनपुर चौकी दिल्ली रोड

- राजकीय पॉलीटेक्निक काॅलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed