फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Recommendation to modify the name of Maa Shakumbhari University

सहारनपुर: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का नाम संशोधित करने की संस्तुति

Sat, 11 Feb 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 11 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to modify the name of Maa Shakumbhari University
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के नाम में संशोधन की संस्तुति शासन से की गई है। नाम को लेकर मिली आपत्ति के बाद विश्वविद्यालय ने एक समिति गठित की थी, जिसने भी माना है कि विश्वविद्यालय के नामकरण में चूक हुई है। समिति की आख्या के बाद विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से नाम में संशोधन के लिए प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

संत कमल किशोर महाराज के द्वारा विश्वविद्यालय के नाम को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। आईजीआरएस पर की गई शिकायत के निस्तारण के आदेश के बाद कुलसचिव ने कुलपति के आदेश पर एक समिति का गठन किया, जिसमें पद्मश्री भारत भूषण, डॉ. विजेंद्रपाल शर्मा और डॉ. विपिन गिरि को शामिल किया गया। तीन सदस्यीय समिति ने अपनी आख्या उपलब्ध कराई। जिसमें माना गया कि विश्वविद्यालय के नामकरण में चूक हुई है। समिति ने भी मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की जगह मां शाकंभरी विश्वविद्यालय करने को कहा। समिति के आख्या के आधार पर कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य की ओर से प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा को पत्र लिखकर नाम में संशोधन की मांग की गई है।
विज्ञापन

नवोदय में प्रवेश के लिए 15 तक करें आवेदन
सहारनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय मिर्जापुर अंबेहटा चांद में कक्षा छह में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। प्रवेश परीक्षा के आधार पर किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा में वही अभ्यर्थी भाग ले सकेगा, जिसका पंजीकरण होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक योगराज सिंह ने बताया कि पंजीकरण की तिथि बढ़ाकर 15 फरवरी कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी जनपद के विभिन्न विकासखंडों के जन सूचना केंद्रों पर जाकर आनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन www.navodaya.gov.in पर जाकर किया जा सकता है। प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed