{"_id":"63e825f5a665eb4b7009e2a4","slug":"rc-recovery-of-rs-133-crore-saharanpur-news-c-14-1-114592-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: 1.33 करोड़ रुपये की आरसी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: 1.33 करोड़ रुपये की आरसी वसूली
Sun, 12 Feb 2023 05:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 12 Feb 2023 05:04 AM IST
विज्ञापन
बेहट। विद्युत विभाग द्वारा एमएस अब्दुल वाहिद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट को जारी की गई 1.33 करोड़ की आरसी की वसूली कर ली गई। विद्युत विभाग एवं तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से यह वसूली की है।
वर्ष 2021 में एमएस अब्दुल वाहिद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के नाम करीब एक करोड़ 33 लाख रुपये की आरसी काटी गई थी। एसडीएम बेहट दीपक कुमार ने बताया कि 28 अक्टूबर 2021 को पावर कारपोरेशन द्वारा एमएस अब्दुल वाहिद एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट गांव अली अकबरपुर के नाम से लगभग एक करोड़ 33 लाख रुपये की आरसी जारी की गई थी। वसूली के लिए तहसील का संग्रह विभाग जुटा था। उन्होंने बताया कि संग्रह विभाग एवं विद्युत विभाग के संयुक्त प्रयास से आरसी की धनराशि की वसूली कर ली गई है। उन्होंने बताया कि अब इस आरसी को नियमानुसार विभाग को वापस करने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं।