फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ravine wall

पुलिस और राजस्व टीम ने नाले पर अवैध रुप से बनाई दीवार गिराई

Thu, 11 Feb 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ravine wall
नानौता के ग्राम लंढोरा में नाले पर बनी अवैध दीवार को हटवाते राजस्व व पुलिस टीम - फोटो : SAHARANPUR
नानौता। क्षेत्र के ग्राम लंढोरा में पानी की निकासी के लिए बने नाले पर अवैध रूप से बनाई गई दीवार को एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस व आरआरएफ की मौजूदगी में गिरवा दिया। ग्रामीण ने बिना किसी पूर्व सूचना के दीवार गिराने का विरोध किया, लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते एक न चल सकी।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम लंढोरा में पानी की निकासी के लिए नाले को लेकर पूर्व में भी काफी विवाद हो चुका है। इस संबंध में बिरमपाल, ऋषिपाल, प्रवीण, प्रेम, राजेंद्र, प्रमोद, संजय, शीशपाल, अजमेर, रामकिशन आदि ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि नाले से ग्राम समाज की ढाई बीघे जमीन पर पानी आता था। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने ग्राम समाज की जमीन तथा उक्त नाले की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करते हुए दीवार बना दी है। ग्रामीणों ने एसडीएम रामपुर मनिहारान से कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम रामपुर मनिहारान द्वारा जांच की गई और अवैध कब्जा हटाने का आदेश दिया। बृहस्पतिवार को टीम आरआरएफ और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जैसे ही नाला को कब्जा मुक्त कराना शुरू किया तो दूसरे पक्ष ने इसका विरोध करते हुए हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि दीवार को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा कोई नोटिस या पूर्व सूचना भी नहीं दी गई है। एसडीएम रामपुर मनिहारान शिवनारायण शर्मा ने बताया कि पैमाइश के दौरान विपक्षी मौके पर थे। उन्हें कब्जा हटाने के लिए तीन दिन का वक्त दिया गया था। कब्जा न हटाने पर पुलिस बल भेजकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed