फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ravidas Jayanti root divert

रविदास जयंती पर रूट डायवर्ट

Thu, 09 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 09 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ravidas Jayanti root divert
मार्ग बंद - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में रविदास जयंती के पर्व के दृष्टिगत भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे से रूट डायवर्जन प्लान प्रभावी हो जाएगा।

प्लान के अनुसार राकेश केमिकल एवं ट्रांसपोर्ट नगर से शहर की ओर किसी भी प्रकार का भारी वाहन नहीं आने दिया जाएगा। थाना नागल, रामपुर, सरसावा, बेहट, गागलहेड़ी, नकुड़ एवं कोतवाली देहात को निर्देश दिए गए हैं कि डायवर्जन की अवधि में कोई भी भारी वाहन सहारनपुर शहर की ओर नहीं आने दिया जाए।
विज्ञापन

अंबाला से देहरादून की ओर आने वाले भारी वाहन यमुनानगर से यमुना ब्रिज शाहजहांपुर चेकपोस्ट से चिलकाना से गंदेवड़ से कलसिया से छुटमलपुर से होकर देहरादून की ओर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरादून, हरिद्वार की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है वे छुटमलपुर से कलसिया से गंदेवड़ से चिलकाना से शाहजहांपुर से यमुना ब्रिज होते हुए अंबाला की ओर जाएंगे।

दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन जिन्हें देहरादून, हरिद्वार की ओर से जाना है वे नानौता, गंगोह, नकुड़,  शाहजहांपुर, चिलकाना, गन्देवड़, कलसिया से छुटमलपुर होकर जाएंगे।


अंबाला से शामली, दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन चौकी शाहजहांपुर से नकुड़, अंबेहटा, गंगोह से नानौता से होकर जाएंगे।  नागल से सहारनपुर शहर की ओर आने वाले भारी वाहन गागलहेड़ी से होकर ट्रांसपोर्ट नगर तक ही आ सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed