{"_id":"62cc6da178b0827bf975ea99","slug":"rate-list-should-be-put-in-dhabas-shops-saharanpur-news-mrt5966109104","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबों- दुकानों में रेट लिस्ट लगाई जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबों- दुकानों में रेट लिस्ट लगाई जाए
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में झाडियों की कटाई एवं तालाबों की साफ-सफाई के संबंध में बैठक लेते डीएम अखिलेश
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कांवड़ यात्रा को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों के आस पास स्थित होटलों, दुकानों आदि पर रेट लिस्ट चस्पा होना अनिवार्य रहेगा। जिससे कांवड़ यात्रियों से अतिरिक्त पैसों की वसूली ना हो सके।
तहसील सदर सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कांवड़ मार्गों में मेडिकल कैंप लगाए जाएं। उन्होंने कांवड़ मार्ग में चल रहे डंपर एवं भारी वाहनों को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग में लगने वाले पंडालों को मुख्य सड़क से दूरी बनाकर लगवाए जाए। उन्होंने विद्युत निगम को खंभे एवं बल्लियां लगाकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने एवं लोक निर्माण विभाग को नहर के किनारे बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार, अपर नगर आयुक्त राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
एमडीए की बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम. के कार्यालय में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकारी की बैठक हुई। बैठक में मुजफ्फरनगर नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल भी शामिल रही। बैठक में मुजफ्फरनगर शहर के विकास को लेकर चर्चा की गई। पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल और इंजीनियर अशोक अग्रवाल ने डीआईजी सुधीर कुमार सिंह भी शिष्टाचार भेंट की उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया।