{"_id":"62015ef3539a38770f2ee900","slug":"rare-returned-to-schools-students-rarely-arrived-on-the-first-day-saharanpur-news-mrt57617016","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में लौटी रौनक, पहले दिन कम ही पहुंचे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में लौटी रौनक, पहले दिन कम ही पहुंचे छात्र
विज्ञापन
कोर्ट रोड़ पर स्कूटी पर स्कूल जाती छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डेढ़ माह के कोविड अवकाश के बाद सोमवार से विद्यालय और महाविद्यालय खुल गए। पहले दिन उपस्थिति दस से 15 फीसदी ही रही, लेकिन छात्रों के विद्यालय पहुंचने से रौनक नजर आई। कक्षाओं के संचालन में कोविड के दिशा निर्देशों का पालन किया गया। बिना मास्क के किसी भी छात्र, शिक्षक या कर्मचारी को विद्यालयों में प्रवेश नहीं दिया गया।
कोरोना संक्रमण कम होने के बाद प्रदेश सरकार ने कक्षा नौ और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए विद्यालय और महाविद्यालय खोल दिए हैं। सुबह जब छात्र विद्यालयों में पहुंचे तो विद्यालयों की ओर से गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। बिना मास्क के विद्यार्थियों को या तो बाहर कर दिया गया या फिर मुंह पर रुमाल लगवाकर प्रवेश दिया गया। हालांकि पहले दिन लगभग सभी विद्यालयों में उपस्थित दस से 15 फीसदी तक रही, जिसकी वजह कोहरा होना और विद्यालय खुलने का पहला दिन होना बताया जा रहा है। एसएएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज काकरान ने बताया कि उनके यहां कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं में 693 छात्र पंजीकृत हैं, मुश्किल से 20 से 25 फीसदी ही छात्र उपस्थित रहे। एचएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसएस राजपूत ने बताया कि पहले दिन 10 से 15 फीसदी ही छात्र पहुंचे हैं। सुबह कोहरा अधिक होने की वजह से उपस्थिति कम रही है। राजकीय इंटर कॉलेज नेहरू मार्केट में करीब 30 फीसदी छात्र उपस्थित हुए। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुल जोगियान में कक्षा नौ से 12वीं तक की 450 से अधिक छात्राएं पंजीकृत हैं, लेकिन यहां पहले दिन 15 ही छात्राएं पहुंची। प्रधानाचार्य शोभा चौधरी ने बताया कि पहला दिन होने और कोहरा अधिक होने की वजह से संख्या कम रही है। एसडी कन्या इंटर कॉलेज में भी पहले दिन करीब 35 छात्राएं पहुंची। आर्य कन्या इंटर कॉलेज मटिया महल में भी पहले दिन 10 से 15 फीसदी ही छात्राएं उपस्थित रहीं।
टीकाकरण भी जारी रहा
15 वर्ष से अधिक आयु के विद्यार्थियों का कोविड टीकाकरण भी इन दिनों विद्यालयों में चल रहा है। एसडी कन्या इंटर कॉलेज में ज्यादातर छात्राएं केवल टीका लगवाने के लिए पहुंची थी। इसी प्रकार आर्य कन्या इंटर कॉलेज में भी छात्राओं की पढ़ाई के साथ ही उनका टीकाकरण भी किया गया।
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालय और महाविद्यालय सोमवार से कोविड दिशा निर्देशों के साथ खोल दिए गए हैं। पहले दिन छात्र-छात्राएं विद्यालयों में पहुंचे हैं। सभी अभिभावकों से अपील है कि वह अपने बच्चों को विद्यालय भेजें, जिससे पठन-पाठन सुचारु रूप से चल सके। साथ ही कोविड के नियमों का पालन करने के लिए भी कहें।
- रवि दत्त, जिला विद्यालय निरीक्षक

एसएएम इंटर कॉलेज में पहुंचे छात्रो को सेनेटाईज करते शिक्षक- फोटो : SAHARANPUR