फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rampur Maniharan Gram Sabha now part of Nagar Panchayat

रामपुर मनिहारान ग्राम सभा अब नगर पंचायत का हिस्सा

Thu, 02 Jan 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Rampur Maniharan Gram Sabha now part of Nagar Panchayat
ग्राम प्रधान सुनीता देवी - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। नगर पंचायत के सीमा विस्तार के शासनादेश के बाद रामपुर मनिहारान ग्राम सभा का अस्तित्व समाप्त हो गया है। इस ग्राम सभा में अब नगर पंचायत के नियम, अधिनियम व कानून लागू होंगे।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान नगर पंचायत का सीमा विस्तार एक जनवरी 2020 से लागू किया गया है। इस सीमा विस्तार में देहात ग्राम सभा के गांव नाजीरपुरा, तेलीपुरा, शिवपुरी, पीर बनी, ब्लाक कालोनी व बाईपास मार्ग की आबादी व कृषि क्षेत्र को शामिल किया गया है। नगर पंचायत के सीमा विस्तार पर पूर्व अधिशासी अधिकारी रमेश कुमार जैन का कहना है कि वर्ष 1975 में तत्कालीन चेयरमैन चौधरी दीप सिंह के कार्यकाल में टाउन एरिया के सीमा विस्तार का प्रस्ताव भेजा गया था, जो राजनैतिक कारणों से ठंडे बस्ते में पड़ा रहा। 1975 से पहले टाउन की सीमा से बाहर के क्षेत्र का प्रबंधन भूमि प्रबंध समिति (एलएमसी) करती थी। इसके बाद शासन ने इसे अलग से ग्राम सभा बना दिया था जो ग्रामीण ग्राम सभा के नाम से थी। अब इस ग्राम सभा का नगर पंचायत में विलय होने से यहां के लोग जो शहरी सुविधाओं से वंचित थे। उन्हें सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख नक्षत्र पाल पंवार ने कहा कि इस शासनादेश से अब ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अनेक सुविधाएं मिलेंगी जिसमें पेयजल, साफ सफाई, सड़के, पथ प्रकाश व्यवस्था आदि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद काजिम ने कहा कि देहात ग्राम सभा को नगर पंचायत में शामिल किया जाना प्रदेश शासन का अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्र की जनता को कस्बे जैसी सुविधाएं मिलेंगी साथ ही आने वाले समय में इस नगर पंचायत को पालिका का दर्जा भी मिल जाएगा।
नगर पंचायत चेयरमैन शकुंतला देवी ने सीमा विस्तार पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि इसके लिए उनका लगातार प्रयास जारी था जो सफल हुआ है, सीमा विस्तार से लोगों को रोजगार मिलेगा, कार्यालय में कर्मचारी व सफाई कर्मियों की भी संख्या बढ़ेगी।
रामपुर मनिहारान ग्रामीण ग्राम सभा की प्रधान सुनीता देवी का कहना है कि उनकी ग्राम सभा का नगर पंचायत में विलय किया गया है जो ग्रामीणों के हित ने नही है इस ग्राम सभा में सभी प्रकार की सुविधाएं हैं। उन्होंने शासन से मांग करते हुए कहा कि इस ग्राम सभा को पहले जैसा ही रखा जाए।
क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि रामपुर मनिहारान नगर पंचायत का सीमा विस्तार हमारी देन है हमारे प्रयास से ही यह संभव हो पाया है। वर्ष 2016 में तत्कालीन चेयरमैन चौधरी पूनम व अधिशासी अधिकारी केके भड़ाना के कार्यकाल में सीमा विस्तार के लिए यह प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा गया था जिसका गजट भी हो गया था। एक जनवरी 2020 को सीमा विस्तार का शासनादेश नगर पंचायत कार्यालय को प्राप्त हो चुका है।

अधिशासी अधिकारी आरसी मौर्य ने कहा कि यह शासनादेश मिलते ही नगर पंचायत कार्यालय भी अपनी तैयारी में जुट गया है, विलय की गई ग्राम सभा क्षेत्र का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 में की गई जनगणना के अनुसार रामपुर मनिहारान की आबादी 27979 थी। देहात ग्राम सभा की आबादी साढ़े सात हजार थी। सीमा विस्तार वृद्धि के बाद वार्डों की संख्या बढ़ेगी, वर्तमान में 16 वार्ड हैं। सीमा वृद्धि के बाद पेयजल आपूर्ति देने के साधन जुटाने होंगे। सड़कों व पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण, नगर पंचायत को गृह कर, जलकर, बैनामे में दो प्रतिशत की अतिरिक्त आय होगी।

चेयरमैन शकुंतला देवी

चेयरमैन शकुंतला देवी- फोटो : SAHARANPUR

मोहम्मद काजिम

मोहम्मद काजिम- फोटो : SAHARANPUR

चौधरी नक्षत्र पाल पंवार

चौधरी नक्षत्र पाल पंवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed