फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ramadan teaches to live life with morality

नैतिकता के साथ जीवन जीना सीखाता है रमजान

Mon, 25 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ramadan teaches to live life with morality
नैतिकता के साथ जीवन जीना सिखाता है रमजान
विज्ञापन

सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने हेल्पलाइन के जरिए रोजेदारों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि रमजान इंसान को नैतिकता के साथ जीवन जीना सिखाता है। जीवन की बुनियादी चीजों से दूर रहकर रोजा आत्म संयम और सहनशीलता का पाठ भी पढ़ाता है। रमजान का एक महीना व्यक्ति को पूरे साल का प्रशिक्षण देने के लिए आता है कि वह जीवन के पथ पर बेकाबू होकर भागने के लिए नहीं आया है, बल्कि जीवन की महत्व को समझने के लिए भेजा गया है।
सवाल- रसूलपुर निवासी फाजिल ने पूछा कि वह रोजे की हालत में उनके कान में नहाते समय पानी चला गया। क्या इससे उनका रोजा टूट जाएगा। क्या वह रोजे की हालत में कान में दवा डाल सकते हैं।
विज्ञापन

जवाब- शरीयत में आया है कि रोजे की हालत में जानबूझकर यदि कोई कान के अंदर पानी या दवा डालता है तो उसका रोजा टूट जाएगा, लेकिन खुद पानी जाने से रोजा नहीं टूटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- गाजियाबाद निवासी जमाल ने पूछा कि रमजान के रोजे इस्लाम में किस हिजरी (सन) में फर्ज हुए। क्या शरीयत में इसका जिक्र है।
जवाब- जी हां, रमजान के रोजे ऐलान ए नबुवत के बाद सन दो हिजरी में फर्ज हुए।
सवाल- माहिपूरा निवासी कलीम अहमद ने पूछा कि किसी व्यक्ति ने मकान किराए पर दिया हुआ है तो उसकी जकात का शरीयत में क्या हुक्म है।
जवाब- शरीयत के अनुसार यदि उसका किराया निसाब को पहुंचे तो उसकी जकात वाजिब होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed