फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ramadan month of restraint, love and others

रमजान संयम, मोहब्बत और दूसरों का रखने का महीना

Mon, 04 May 2020 10:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ramadan month of restraint, love and others
कारी इस्हाक गोरा - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने हेल्पलाइन पर रोजेदारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि रमजान संयम, मोहब्बत और दूसरों का ख्याल रखने का महीना है। इस वर्ष लॉकडाउन की वजह से जरूरी है कि हम सब सब्र से काम लें। शासन के निर्देशों का पालन करें और सामाजिक दूरी को अपनाएं।
विज्ञापन

सवाल:- मुरादाबाद निवासी हाजी शफीक ने पूछा कि शरीयत के अनुसार मधुमेह के मरीज के लिए रोजा रखने का क्या हुकुम है।
जवाब:- अगर शुगर के मरीज को रोजा रखना नुकसान नहीं पहुंचा रहा है तो वह रोजा रख सकता है।
सवाल:- लिंक रोड निवासी काशिफा हुसैन ने पूछा कि वह रोजे की हालत में अपने सिर और हाथों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं। कई लोग कहते हैं कि मेहंदी लगाने से रोजा टूट जाता है। क्या यह सही है।
विज्ञापन

जवाब:- मेहंदी लगाने से रोजा नहीं टूटता है। कोई भी रोजेदार मेहंदी लगा सकता है।
सवाल:- पीलीभीत निवासी अख्तर आलम ने पूछा कि हमसे एक व्यक्ति ने उधार पैसा लिया था। वह पैसा वापस नहीं दे रहा है क्या उस रकम को जकात समझकर छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब:- यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो जकात अदा नहीं होगी, लेकिन अगर आप पैसा माफ कर देंगे तो सदके का सवाब मिलेगा।
इन नंबरों पर कर सकते हैं शंका दूर
सहारनपुर। रोजेदार फोन नंबर 09897399207, 9557757705, 9368399214 पर दोपहर 12:00 से 3:00 बजे तक कॉल और व्हाट्सएप कर सवाल पूछ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed