फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ralod took out farmer honor tricolor trip

रालोद ने निकाली किसान सम्मान तिरंगा यात्रा

Mon, 25 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ralod took out farmer honor tricolor trip
सहारनपुर में गांधी पार्क से ट्रेक्टर रैली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्त? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कृषि कानूनों को वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से कलक्ट्रेट तक किसान सम्मान तिरंगा यात्रा निकाली। कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के विरुद्घ नारेबाजी की और सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया।
विज्ञापन

सोमवार को रालोद के कार्यकर्ता गांधी पार्क मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद जिलाध्यक्ष राव कैसर, प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, चौधरी अयूब हसन एवं युवा इकाई के जिलाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तिरंगा एवं पार्टी का झंडा लगे ट्रैक्टरों की यात्रा निकाली और केंद्र सरकार के विरुद्घ नारेबाजी की। गांधी पार्क से शुरू हुई ट्रैक्टर रैली घंटाघर, बाजोरिया रोड होते हुए जिला मुख्यालय पहुंची। जहां पर सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष राव केसर एवं प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों काले कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसानों के सब्र का इम्तिहान ना लें, कहीं ऐसा ना हो कि किसानों का सब्र का पैमाना छलक जाए और विद्रोह की स्थिति उत्पन्न हो जाए। प्रदेश सचिव अयूब हसन, युवा रालोद के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी सलीम कुरैशी और युवा रालोद के जिलाध्यक्ष रविंद्र गुर्जर ने 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य घोषित की मांग की। इस दौरान सतपाल कालड़ा, हरपाल वाल्मीकि, भूरा मलिक, राव इरफान, राव फरमान, गजेंद्र चौधरी, शौकीन राणा, सागर चौधरी आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान पंकज चौधरी, नीरज पूनिया, फखरूल इस्लाम, देवेंद्र लाठर, स्वराज सिंह, राव जान मोहम्मद, राव आमिर, आरिफ मुखिया, पार्षद आसिफ, राव अखलाक, मुकुल रोड, अरविंद बाधी, राव मोहसिन, राजकुमार, अल्तमश राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed