फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rallod staged protest against increased oil prices

तेल की बढी कीमतों के खिलाफ रालोद ने किया धरना प्रदर्शन

Fri, 26 Jun 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Rallod staged protest against increased oil prices
हकीकत नगर धरना स्थल धरना प्रदर्शन करते राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में रालोद कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राव क़ैसर के नेतृत्व में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम अखिलेश सिंह को सौँपा।
विज्ञापन

हकीकत नगर स्थित धरना स्थल पर राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष राव क़ैसर ने आरोप लगाया कि आज देश में अघोषित आपातकाल है। सरकार कोरोना संकट की आड़ में धारा 144 लगाकर विरोध को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि डीजल पेट्रोल से मंहगा हो गया है। तेल की कीमतों में वृद्धि से महंगाई बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं असुरक्षित है। कश्मीर में आतंकी हमले हो रहे हैं और चीन की सीमा पर हमारे सैनिक शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत सब खर्चों को लगाकर पंप पर 28.89 रुपये प्रति लीटर एवं 27.35 पैसे डीजल की पड़ती है। रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि 2014 में पेट्रोल पर 9.36 रुपये एक्साइज ड्यूटी एवं डीजल पर 3.46 रुपये एक्साइज ड्यूटी थी। जिसको इस सरकार ने लगातार बढ़ाकर 5 मई तक 32.98 रुपये पेट्रोल पर और 31.83 रुपये डीजल पर कर दिया गया। प्रदेश महासचिव धीर सिंह ने कहा कि आर्थिक कमजोरी के कारण अभिभावक स्कूलों की फीस तक नहीं दे पा रहे हैं, ऐसे में तेल के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी के साथ धोखा किया है। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य और गेहूं का बकाया भुगतान कराने और राष्ट्रपति से तेल की बढ़ी कीमतों को कम कराने की मांग की। इस दौरान हाजी सलीम कुरैशी, राव इरफान, राव फरमान, राव शहजाद, राव बिलाल, राव जान मोहम्मद, राव अलतमश, आदित्य राणा, महावीर सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed