फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rakhi tied on brothers' wrists, promise of protection received

Saharanpur News: भाइयों की कलाई पर बांधी राखी, रक्षा का मिला वचन

Sun, 10 Aug 2025 12:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 10 Aug 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rakhi tied on brothers' wrists, promise of protection received
कमला विहार कॉलोनी में तनुराज को राखी बांध तिलक करती बहन ताक्ष्वी वर्मा। स्रोत-स्वयं
सहारनपुर। रक्षाबंधन पर्व के साथ ही पवित्र सावन माह संपन्न हो गया। भाई-बहन के प्यार के प्रतीक का पर्व धूमधाम और पारंपरिक रूप से शनिवार को मनाया गया। बहनों ने शुभ मुहूर्त में भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने बहनों को नकद उपहार, गिफ्ट भेंट कर रक्षा का वचन दिया। महानगर में दिनभर राखी बांधने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से घरों और बाजारों में पर्व का उल्लास नजर आया। भद्रा और पंचक का साया न होने के चलते दिनभर बहनों ने भाइयों को राखी बांधी। सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 6.06 बजे से 8.20 बजे तक, विजय मुहूर्त सुबह 10.47 से 11.58 बजे, अभिजीत मुहूर्त 11.59 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक रहा। ऐसे में अधिकतर भाइयों ने बहनों से शुभ मुहूर्तों में राखी बंधवा कर आपसी स्नेह के बंधन को मजबूत किया।
विज्ञापन

बहनों ने राखी बांधने से पहले भाइयों की आरती उतारी, उन्हें चंदन, रोली का तिलक किया। इसके बाद स्नेह का प्रतीक रक्षा का सूत्र बांधा। कहीं पर बहनें भाइयों के घरों पर राखी बांधने के लिए पहुंची तो कहीं भाई ही बहनों के यहां रक्षा सूत्र बंधवाने पहुंचे। इसके साथ ही कई बहनों ने अपने आराध्य देव को भी राखी बांधी। भाइयों ने बहनों को विभिन्न धातुओं के आभूषण, बाली, चेन, मोबाइल, भगवान की मूर्ति, घड़ियों के साथ उनकी मनपसंद चीजों की शापिंग कराई। महानगर में शाम तक पर्व की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमला विहार कॉलोनी में तनुराज को राखी बांध तिलक करती बहन ताक्ष्वी वर्मा। स्रोत-स्वयं

कमला विहार कॉलोनी में तनुराज को राखी बांध तिलक करती बहन ताक्ष्वी वर्मा। स्रोत-स्वयं

कमला विहार कॉलोनी में तनुराज को राखी बांध तिलक करती बहन ताक्ष्वी वर्मा। स्रोत-स्वयं

कमला विहार कॉलोनी में तनुराज को राखी बांध तिलक करती बहन ताक्ष्वी वर्मा। स्रोत-स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed