फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rakesh was murdered over the sharing of fish

मछली के बंटवारे को लेकर हुई थी राकेश की हत्या

Fri, 18 Oct 2019 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Rakesh was murdered over the sharing of fish
नकुड़ (सहारनपुर)। गांव गाजीवाला निवासी राकेश वाल्मीकि की मौत हादसा नहीं थी। मछली के बंटवारे को लेकर उसके साथियों ने ही उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि अन्य दो की तलाश जारी है।
विज्ञापन

बता दें कि विगत छह अक्टूबर की सुबह गांव तिरपड़ी के जंगल में गांव गाजीवाला निवासी 45 वर्षीय राकेश पुत्र चंद्रभान वाल्मीकि का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पुलिस उस वक्त राकेश की मौत को महज एक हादसा मानकर चल रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राकेश की मौत सिर में चोट लगने से दिखाया गया तो पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। शुक्रवार को कोतवाल सुशील सैनी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गत पांच अक्टूबर की शाम गांव तिरपड़ी निवासी कंवरपाल मृतक राकेश को बुलाकर अपने घर लाया था। दोनों ने शराब पीने व मछली खाने की योजना बनायी। इसके बाद राकेश तालाब से मछली पकड़कर लाया। कंवरपाल के घर पर दोनों ने मछली पकायी और बैठकर शराब पीने लगे। इसी बीच कंवरपाल के परिवार के जसवीर पुत्र तेल्लू व मैन पुत्र जुम्मन भी वहां आ गए तथा चारों लोग शराब पीने लगे। इस दौरान मछली के बंटवारे को लेकर चारों के बीच झगड़ा हो गया। कोतवाल के अनुसार कंवरपाल ने पूछताछ में बताया कि इस बीच जसवीर गाली गलौच करने लगा तो कंवरपाल ने पास पड़ी ईंट उठायी और जसवीर को मारने लगा। इतने में राकेश बीच में आ गया और ईंट राकेश के सिर में लग गई और वह जमीन पर गिर गया। काफी देर तक भी राकेश को होश नहीं आया तो अंधेरा होने पर कंवरपाल ने अन्य साथियों की मदद से राकेश को जंगल में फंक दिया। कोतवाल ने बताया कि पुलिस जांच में कुछ ग्रामीणों ने पांच अक्टूबर की रात कंवरपाल के घर पर झगड़ा होने की बात बतायी थी। इसके बाद पूछताछ में कंवरपाल ने सारी बात उगल दी। कोतवाल ने बताया कि कंवरपाल, जसबीर व मैन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी कंवरपाल को जेल भेज दिया है तथा अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed