फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rakesh Tikait meet to Chandrashekhar and ask for health, targeted Modi and Yogi government

UP: टिकैत ने जाना चंद्रशेखर का हाल, बोले- देश में चल रही तानाशाही, चुप कराने के लिए हर हथकंडा अपना रही सरकार

Wed, 05 Jul 2023 08:17 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 05 Jul 2023 08:17 PM IST
सार

Saharanpur News : चंद्रशेखर का हाल जानने के लिए राकेश टिकैत बुधवार को उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान टिकैत ने कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ बोलता है उसे कोई भी हथकंडा अपना कर चुप कराने की कौशिश की जाती है।

विज्ञापन
Rakesh Tikait meet to Chandrashekhar and ask for health, targeted Modi and Yogi government
चंद्रशेखर का हाल जानने पहुंचे राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि देश और प्रदेश में तानाशाही सरकार चल रही है। जो भी उनके खिलाफ बोलता है उसे कोई भी हथकंडा अपना कर चुप कराने की कौशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही के खिलाफ लोगों को सड़कों पर उतरना होगा।

विज्ञापन


बुधवार की शाम को चौधरी राकेश टिकैत भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर से मिलने उनके हरिजन कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने करीब आधे घंटे तक चंद्रशेखर के साथ वार्तालाप कर उनका हालचाल जाना। 

विज्ञापन

वार्तालाप के दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार भय का माहौल बनाना चाहती है। चंद्रशेखर ने कहा कि उन पर हमला भी सरकार की शह पर हुआ है। कहा कि हमले में जो वर्ग विशेष का नाम आ रहा है, उससे उनकी कोई रंजिश नहीं है। 

उन्होंने चौधरी राकेश टिकैत से कहा कि वे भी भीड़-भाड़ में सचेत रहें। सरकार को उनसे भी दिक्कत है। इस दौरान चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि पहले तो सरकार बात भी कर लेती थी लेकिन, अब तो बात करना भी पसंद नहीं करती है। जबकि वे किसान हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: रीमा हत्याकांड में बड़ा खुलासा, जिस पर था शक वही निकला कातिल, जंगल में बुलाकर दी दर्दनाक मौत

बाद में पत्रकारों से बातचीत में चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसानों से जुडे़ सारे मुद्दे जानबूझ कर लटकाए जा रहे हैं। न तो एमएसपी गारंटी कानून बनाया गया और न ही 14 दिन में गन्ने का भुगतान हो रहा है। सरकार डंडे के जोर पर आवाज दबाना चाहती है, जबकि वे डरने वाले नहीं हैं। 

इस दौरान उनके साथ जिलाध्यक्ष चौ राजपाल सिंह, जिला प्रवक्ता चौ. रघुबीर सिंह, चौ. सचिन बेनीवाल, मनोज कमाली, चौ. केहर सिंह, विकास शर्मा, अशोक कुमार डालेवाला, चौ. मेवाराम, चौ. जिले सिंह, ललित, अमित मुखिया, नीटू लाखनौर, चौ. पदम सिंह, चौ. रामबीर सिंह, डॉ. राजबीर कांबोज, मंसूर चौधरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: आंचल की टूट गईं सांसें: न था कोई कसूर, पर छीन ली जिंदगी, पीड़ितों के नहीं थम रहे आंसू, दर्दभरी है पूरी कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed