फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rajendra Pankaj and Rajendra Atal gave rams to Ram temple movement

सहारनपुर से दो राजेन्द्रों ने दी थी रामजन्म भूमि के आंदोलन को धार

Sat, 09 Nov 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Rajendra Pankaj and Rajendra Atal gave rams to Ram temple movement
राजेंद्र पंकज और राजेंद्र अटल ने दी थी राम मंदिर आंदोलन को धार
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर से कई लोगों ने राम मंदिर आंदोलन से जुड़कर उसे धार दी। कुछ सक्रिय राजनीति करते हुए बड़े ओहदे पर पहुंच गये, जबकि कुछ को दात्यिव नहीं मिला तो उन्होंने खुद को समेट लिया। राजेंद्र पंकज और राजेंद्र अटल ऐसे ही दो बड़े नाम हैं।
विश्व हिंदू परिषद के केेंद्रीय मंत्री के तौर पर राजेंद्र पंकज बड़े नाम के रूप में जाने जाते हैं। राम मंदिर को लेकर सहारनपुर में जागरूकता फैलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। देवबंद के भायला गांव के रहने वाले राजेंद्र पंकज हालांकि कुछ समय बाद दिल्ली, अयोध्या, मथुरा, काशी की दौड़ लगाने लगे और अपनी जड़ें गहरी करते गए। इसकी वजह से वह संघ और संगठन के करीब आ गए। उनकी राम मंदिर को लेकर राजनीति दिल्ली स्तर पर होने लगी। वे सहारनपुर को कुछ साल पहले छोड़कर राजनीति के सफर में आगे निकल गए और अब विहिप के केन्द्रीय मंत्री के पद पर हैं। हालांकि उनके पारिवारिक सदस्य अब भी देवबंद में हैं।
विज्ञापन

वहीं, इसी शहर के उनके साथ के ही राजेंद्र अटल दिल्ली रोड पर रहते हैं और अब गौसेवा व प्राकृतिक चिकित्सा को लेकर जनसेवा कर रहे हैं। एक वक्त था जब राम जन्म भूमि आंदोलन के वे जिला सहारनपुर के जिलाध्यक्ष थे। उस दौर में उन्होंने रामजन्म भूमि को लेकर आंदोलन चलाया था। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की सरकार में वे मंडी समिति के चेयरमैन भी बने। उसके बाद चीजें बदलती गईं और सक्रिय राजनीति से राजेंद्र अटल ने खुद को दूर कर लिया। हालांकि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, भाजपा, बजरंग दल और विहिप के सभी पदाधिकारियों से उनके अच्छे ताल्लुकात हैं। उनकी मानें तो वे 15 साल से गौसेवा और प्राकृतिक चिकित्सालय, योग का कार्य कर रहे हैं। फिलहाल उनके पास कोई दायित्व नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed