फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raised the issue of slow progress in smart city

स्मार्ट सिटी में धीमी गति से हो रहे कार्यो का मुद्दा विस में उठाया

Wed, 25 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Raised the issue of slow progress in smart city
- नगर विधायक राजीव गुंबर ने सहारनपुर में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना की मांग की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुंबर ने जिला अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं, स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे कार्यों को तेजी से कराने, नए औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की मांग की है।

विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आई है तब से प्रदेश विकास की राह पर चल रहा है। आज आपराधिक लोगों में कानून का भय बना है। प्रदेश का औद्योगिक विकास हो रहा है। विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में जनपद सहारनपुर में सड़कों का बुरा हाल था। आज पूरे प्रदेश में कहीं भी जाना हो तो चारो ओर हाईवे का जाल नजर आता है। सहारनपुर से संबंधित मुद्दों को उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में बने जो उद्योग प्रदेश से पलायन कर गए थे, आज प्रदेश में बने वातावरण के कारण वापस आ रहे हैं, ऐसे में सहारनपुर में एक नए औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना होनी चाहिए। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाए। जिला अस्पताल में फैली अव्यस्थाओं को दुरुस्त कराया जाए और बेहतर मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध हों, साथ ही पिलखनी स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज को एम्स का दर्जा दिलाए जाने की मांग उन्होंने रखी। सहारनपुर में मां शाकंभरी राजकीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed