फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rain water entered temples, markets and houses

Saharanpur News: मंदिर, बाजारों तथा घरों में घुसा बारिश का पानी

Sun, 17 Aug 2025 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 17 Aug 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Rain water entered temples, markets and houses
रामपुर मनिहारान में सर्विस रोड पर मिट्टी आने से कीचड़ से गुजरते वाहन। संवाद
चिलकाना/नकुड़/बिहारीगढ़। रविवार को भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। बाजारों और घरों में पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। चिलकाना में तो मंदिरों तक में पानी घुस गया। इस कारण श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

चिलकाना में गंदेवड़ जाने वाले मार्ग पर सुल्तानपुर बाईपास रोड पर भी पानी भरने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बस स्टैंड स्थित देवी बाला सुंदरी के मंदिर में बरसात का पानी मूर्तियां तक पहुंच गया। इससे जन्माष्टमी पर श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हुई। सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठीवाला तथा मंदिर जी की गलियों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। बारिश का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया।
विज्ञापन

बाईपास रोड पर बारिश का पानी पहुंचने से यातायात में परेशानी आई। छोटे वाहन सड़क पर नहीं चल पाए। यही स्थिति चिलकाना बस स्टैंड पर बनी। यहां बस स्टैंड के आसपास स्थित दुकानों के सामने दो से तीन फीट तक पानी भर गया। कुछ दुकानों में भी पानी भर गया। नकुड़ के पुराना बस अड्डा, होली चौक, वाल्मीकि बस्ती, शीतला माता मंदिर वाली गली, जुड्डी रोड स्थित जाहरवीर काॅलोनी, सरकारी अस्पताल रोड आदि जगहों पर सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसात का पानी लोगों के घरों व दुकानों में भरने से काफी सामान खराब हो गया। कई स्थानों पर तो हालत यह रही कि बारिश रुकने के बाद भी कई घंटे तक पानी भरा रहा। बिहारीगढ़ में दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर अमानतगढ़ में बने अंडरपास में बरसात के चलते पानी भरने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ दूरी पर तकीपुर मार्ग पर सड़क पर बहता पानी भी रास्ते को बाधित कर रहा है।

रामपुर मनिहारान में सर्विस रोड पर मिट्टी आने से कीचड़ से गुजरते वाहन। संवाद

रामपुर मनिहारान में सर्विस रोड पर मिट्टी आने से कीचड़ से गुजरते वाहन। संवाद

रामपुर मनिहारान में सर्विस रोड पर मिट्टी आने से कीचड़ से गुजरते वाहन। संवाद

रामपुर मनिहारान में सर्विस रोड पर मिट्टी आने से कीचड़ से गुजरते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed