{"_id":"601c33338ebc3e27e219c22c","slug":"rain-increased-due-to-rain-and-cloudy-saharanpur-news-mrt5237664159","type":"story","status":"publish","title_hn":"weather: सहारनपुर बारिश ने बढ़ाई सर्दी, दिन भर छाए रहे बादल, सहारनपुर में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
weather: सहारनपुर बारिश ने बढ़ाई सर्दी, दिन भर छाए रहे बादल, सहारनपुर में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी
Thu, 04 Feb 2021 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
मौसम समाचार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहारनपुर में देर रात हुई बारिश के बाद गुरुवार को दोपहर बाद तक आसमान में बादल छाए रहे। अपराह्न साढ़े तीन बजे के बाद फिर बारिश हुई। शीत लहर का प्रकोप बना रहा, जिससे फिर से कंपकंपाने वाली सर्दी के लौटने की संभावना बन गई है।
बुधवार रात से मौसम बदल रहा था। देर रात तेज हवा चली तो तड़के बारिश शुरू हो गई। गुरुवार सुबह शीत लहर का प्रकोप रहा। इसके बाद भी मौसम साफ नहीं हुआ और आसमान में बादल छाए रहे। हवा की रफ्तार 06 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
मौसम में इस बदलाव से सर्दी का अहसास फिर से बढ़ा दिया है। बीते कई दिन से दिन में अच्छी धूप निकल रही थी। उससे दिन में सर्दी का प्रभाव कुछ कम हुआ मुज्जफराबाद मौसम वैधशाला के प्रभारी उमेश कुमार के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बरसात के कारण सर्दी फिर लौट आई है। बरसात के कारण ही हवा में शीत लहर का प्रकोप महसूस हो रहा है। अगले 24 घंटे मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठिठुरन
बूंदाबांदी और ओलावृष्टि से ठंड में बढ़ोतरी हो गई। जहां किसानों ने गेहूं के लिए बूंदाबांदी को वरदान बताया वहीं आलू उत्पादक किसान चिंतित नजर आये। गुरुवार को सुबह चार बजे से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी, जो सवेरे आठ बजे तक जारी रही। सायं चार बजे तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने से ठंडक में बढ़ोतरी हो गई।
बूंदाबांदी से किसानों ने फसलों के लिए फायदेमंद बताते हुए कहा कि गेहूं की फसल में लाभदायक है। वही आलू उत्पादकों मांगेराम, लीलू, सलीम व राशिद का कहना है कि बूंदाबांदी से तो कोई नुकसान नहीं है, लेकिन तेज बारिश या ओलावृष्टि से नुकसान पहुंच सकता है। वहीं मामूली सी बारिश से ही नगर की गलियों व बाजारों में जलभराव के हालात पैदा हो गये।