फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   rain... farmer happy

मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गरमी से राहत

Wed, 24 Jun 2020 09:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
rain... farmer happy
गंगोह में बारिश के बाद धान की रोपाई करते किसान - फोटो : SAHARANPUR
मूसलाधार बारिश से किसानों के चेहरे खिले, गरमी से राहत
विज्ञापन

गंगोह/ नकुड़/ गागलहेड़ी/ रामपुर मनिहारान।
जिले के देहात क्षेत्र में बुधवार की सुबह मूसलाधार बारिश हुई। इससे गरमी और उमस से जूझ रहे लोगों को जहां राहत मिली, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे है। बारिश से किसानों को धान की पौध की रोपाई में मदद मिलेगी। इस बार समय से मानसून आने के चलते किसानों को उम्मीद है कि बरसात अच्छी होगी।
गंगोह क्षेत्र में बुधवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे क्षेत्र के लोगों को गर्मी से तो राहत मिली ही किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। भाकियू नेता चौधरी देशपाल सिंह, जनेश्वर प्रसाद, नजाकत खान, असगर खान, कुलदीप सिंह आदि ने कहा धान की रोपाई का सीजन शुरू हो चुका है। इस बारिश की किसानों को भारी आवश्यकता थी। अब धान की रोपाई में पानी की खपत कम होगी। इससे किसानों का डीजल आदि का खर्च बचेगा। बारिश के दौरान बच्चों ने जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

नकुड़ और चिलकाना में भी वर्षा होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। खादर क्षेत्र में किसानों ने वर्षा होते ही धान की रोपाई शुरू कर दी है। जिन लोगों ने धान लगा लिए थे, उसमें भी यह वर्षा काफी लाभदायक सिद्ध होगी। गन्ना तथा हरे चारे की फसल के लिए भी वर्षा लाभदायक है। किसान राज कुमार, सुधीर जैन, चमन लाल, सीताराम, प्रकाश चंद, अल्ताफ, अकबर आदि ने बताया कि इस बारिश के बाद अब पूरे क्षेत्र में धान की रोपाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान, अंबेहटा और गागलहेड़ी क्षेत्र में भी जमकर बदरा बरसे। गागलहेड़ी में एक घंटा तक मूसलाधार बारिश पड़ी। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बारिश से आम की फसल को भी फायदा हुआ है। मोहम्मद आरिफ, रामपाल सिंह, दुष्यंत सिंह, हरपाल सिंह, चौ देवी सिंह आदि ने बताया कि बारिश से खेतों की प्यास बुझ गई है। छुटमलपुर क्षेत्र के करौंदी, बेहड़ा संदल सिंह, बरौली क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई। हालांकि इस बारिश से बेल पर लगने वाली सब्जी को नुकसान हुआ है। पानी भरने के बाद बेल गलने से वे खत्म हो जाएंगी।

नाला न होने से मक्का बांस में आबादी में भरा पानी, ग्रामीणों का सामान हुआ खराब
गागलहेड़ी। कस्बे के निकट भगवानपुर रोड पर स्थित गांव मक्का बांस में भारी बारिश के चलते गांव के सभी मकानों में पानी भर गया। ग्रामीणों ने डीएम से जल्द से जल्द नाला बनवाने कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की । ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव की नालियों की सफाई ना कराने का आरोप भी लगाया। बुधवार की सुबह हुई मूसलाधार बारिश के चलते ग्राम मक्का बांस में बड़ी आबादी के घरों में बारिश का पानी घुस गया। इसके चलते ग्रामीणों के घरों में रखा सामान पानी में डूबने से खराब हो गया। रास्तों पर पानी भरने से लोगों को राह चलने में काफी परेशानी आई। भाजपा नेता राव उस्मान ने आरोप लगाया कि उन्होंने बरसात से पहले कई बार प्रधान से नालों की सफाई का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने समस्या के निदान में कोई रुचि नहीं ली। ग्राम प्रधान की लापरवाही के चलते ही सफाई कर्मचारी भी गांव में सफाई नहीं करते हैं। इसके चलते चारों तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं और गांव की सभी नालियां बंद हैं। उधर, ग्राम प्रधान इस्तियाक ने बताया गांव के तालाब की सफाई कराई जा रही है। इसके साथ ही नाले का निर्माण कार्य भी चल रहा है। सभी आरोप गलत हैं। जल्द ही गांव में पानी निकासी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed