फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Rain continued for the third day, life affected

तीसरे दिन भी जारी रही बारिश, जन जीवन प्रभावित

Sat, 24 Sep 2022 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Rain continued for the third day, life affected
सहारनपुर में बरसात में अपने कार्य को जाते लोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बारिश तीसरे दिन भी जारी रही। लगातार हो रही बारिश से शहर के कई क्षेत्रों और सड़कों पर जलभराव और कीचड़ बना हुआ है। इसके अलावा सड़कें जगह-जगह से टूट गई हैं, जिसकी वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट है। न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को 48 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

जनपद में बुधवार से और महानगर में बृहस्पतिवार से बारिश हो रही है। शनिवार को सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी के बाद बारिश रुकी हुई थी, लेकिन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे शहर में बारिश हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण शहर की सड़कों पर कीचड़ और जलभराव बना हुआ है। अंबाला रोड, देहरादून रोड, कोर्ट रोड, पुल जोगियान से चौकी सराय मार्ग, रेंच का पुल और पुराने शहर में सीवर लाइन डालने की वजह से जहां जहां सड़कें खोदी गई हैं वहां जलभराव व कीचड़ रहा। लोहानी सराय की हालत सबसे खराब है, जहां पानी में कीचड़ घुलने से लोगों के लिए निकलना तक मुश्किल हो रहा है। दोपहर दो बजे के बाद से शाम तक बारिश रुकी हुई थी, लेकिन आसमान पूरी तरह बादलों से घिरा रहा। बारिश रविवार को भी जारी रहने का अनुमान है। तापमान में भी गिरावट रही।
विज्ञापन

चार साल का रिकॉर्ड टूटा
-सितंबर में अभी तक हुई 249 एमएम बारिश
सितंबर की बारिश ने बीते चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वर्ष 2018 में 219 एमएम बारिश हुई थी। उसके बाद के सालों में सितंबर में इतनी बारिश नहीं हुई। शुक्रवार तक सितंबर में 201 एमएम बारिश हुई थी, लेकिन शनिवार को 48 एमएम बारिश होने के बाद यह आंकड़ा 249 एमएम तक पहुंच गया। यानी 2018 के सितंबर से अधिक बारिश अभी तक हो चुकी है। बीते तीन दिन ही में 120 एमएम बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह जगह टूटे हैं सीवर के ढक्कन
बारिश और वाहनों के लगातार चलने की वजह से शहर में जगह-जगह सीवर के ढक्कन टूटे पड़े हैं। कई जगह जलभराव की वजह से टूटे ढक्कन नजर नहीं आ रहे हैं, जो हादसे की वजह बन सकते हैं। कुछ जगहों पर लोगों ने टूटे ढक्कन में लकड़ी आदि खड़ी की है, जिससे राहगीरों को पता चल जाए और हादसा न हो।

सहारनपुर में बरसात में अपने कार्य को जाते लोग

सहारनपुर में बरसात में अपने कार्य को जाते लोग- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में बरसात के चलते कीचड़ और गड़ढो में तब्दील किशनपुर नाला पटरी

सहारनपुर में बरसात के चलते कीचड़ और गड़ढो में तब्दील किशनपुर नाला पटरी- फोटो : SAHARANPUR

सहारनपुर में बरसात के चलते कीचड़ में तब्दील हुआ अंसारी रोड

सहारनपुर में बरसात के चलते कीचड़ में तब्दील हुआ अंसारी रोड- फोटो : SAHARANPUR

दिल्ली हाइवे पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास कीचड़ व गड्ढों के बीच निकलते वाहन

दिल्ली हाइवे पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के पास कीचड़ व गड्ढों के बीच निकलते वाहन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed