फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railways will build sewerage treatment plant in Saharanpur

रेलवे बनाएगा सहारनपुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Fri, 15 Nov 2019 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Railways will build sewerage treatment plant in Saharanpur
सहारनपुर। अब रेलवे भी बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए कदम उठाने जा रहा है। सहारनपुर की रेलवे कॉलोनियों एवं रेलवे स्टेशन से निकलने वाले गंदे पानी का ट्रीटमेंट कराने के बाद ही नदी में डाला जाएगा। इसके लिए रेलवे लगभग 5000 स्क्वायर मीटर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनवाएगा। इसके लिए भूमि भी चिह्नित कर ली गई है और प्रस्ताव बनाकर बोर्ड को भेज दिया गया है। लगभग दस करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

सहारनपुर में रेलवे के लगभग 2500 आवास हैं। जिनमें से 1629 आवासों में परिवार निवास कर रहे हैं। जिनकी आबादी लगभग आठ हजार की है। यहां से निकलने वाला गंदा पानी सीधे ढमोला नदी में गिर रहा है। साथ ही सहारनपुर रेलवे स्टेशन का गंदा पानी भी जाता है। जिस नाले से रेलवे कॉलोनियों का पानी जा रहा है, उसी नाले से शारदा नगर कॉलोनी और नवीन नगर के एक हिस्से की लगभग 45 हजार की आबादी का पानी भी जा रहा है। जिससे ढमोला नदी पूरी तरह से प्रदूषित हो चुकी है।
विज्ञापन

रेलवे अब नदी के प्रदूषण को रोकने के लिए कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए सहारनपुर में रेलवे द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की तैयारी है। दिल्ली की ओर ढमोला नदी के किनारे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराया जाएगा। एसटीपी का निर्माण लगभग 5000 स्क्वायर मीटर भूमि पर होगा। ढमोला नदी के किनारे भूमि चिह्नित कर ली गई है। इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। इस प्लांट को लगभग दस करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। सहारनपुर से बजट की डिमांड भी भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे का लगभग 22 लाख लीटर पानी गिर रहा नदी में
रेलवे अधिकारियों के अनुसार नदी में रेलवे कॉलोनियों का लगभग 22 लाख लीटर गंदा पानी प्रतिदिन ढमोला नदी में गिर रहा है। जबकि शारदा नगर एवं नवीन नगर इलाकों का इससे भी अधिक प्रदूषित पानी नदी में जा रहा है। जिससे ढमोला में प्रदूषण बढ़ रहा है।
नगर निगम से भी मांगा गया सहयोग
रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता पंकज कुमार का कहना है कि ढमोला नदी के किनारे एसटीपी बनाया जा रहा है। जिससे गंदे पानी को शोधन के बाद नदी में डाला जा सके। रेलवे की कॉलोनियों का जितना पानी नाले में जा रहा है, उससे तीन गुना पानी नगर निगम की कॉलोनियों का जा रहा है। इसलिए उन्होंने नगर निगम से इस ट्रीटमेंट प्लांट में सहयोग की अपेक्षा की है।

जल निगम को भेजा गया है पत्र: जलकल विभाग
नगर निगम के जलकल विभाग के प्रबंधक अमरनाथ का कहना है कि उन्होंने जल निगम को पत्र भेजा है। जिसमें जल निगम से रेलवे का सहयोग करने के लिए कहा गया है। क्योंकि जल निगम ही शहर में कार्यदायी संस्था है। जल निगम की देखरेख में ही सहारनपुर में नगर निगम द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनवाया जाएगा। ऐसे में रेलवे के एसटीपी में जल निगम से सहयोग करने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed