रेलवे ने लिया बड़ा निर्णय: त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी राहत, छह ट्रेनों में जोड़े अतिरिक्त कोच और...
Saharanpur News : रेलवे ने सहारनपुर होते हुए दो और त्योहार स्पेशल ट्रेनों के चलाने का निर्णय लिया है, जबकि इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ दिए हैं।
विस्तार
त्योहारी सीजन के दौरान ट्रेनों में कंफर्म सीट के लिए मारामारी कम होने की उम्मीद है। रेलवे ने सहारनपुर होते हुए दो और त्योहार स्पेशल ट्रेनों के चलाने का निर्णय लिया है, जबकि इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ दिए हैं। रेलवे ने सूची और समय सारिणी जारी कर दी है।
नवंबर तक लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों में सीटें पहले ही फुल हो चुकी हैं। पंजाब, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा मारामारी है। दरअसल, नवंबर में दीपावली, भैयादूज और छठ महापर्व है। कामगार त्योहार पर घर आने के बाद वापसी भी करेंगे। इसलिए रेलवे की ओर से एकाएक त्योहार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा रही है। ट्रेन नंबर 05577 सहरसा-अंबाला त्योहार स्पेशल ट्रेन 24 नवंबर से आठ दिसंबर तक चलेगी। इसी तरह 05578 अंबाला-सहरसा स्पेशल का संचालन 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक होगा। यह दोनों ट्रेनें शुक्रवार और रविवार को चलेगी।
इनके अलावा दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस में 14 जनवरी 2024 तक, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 14 नवंबर तक और बरौनी-अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 13 नवंबर तक अतिरिक्त कोच के साथ दौड़ेगी। इनमें अतिरिक्त कोच जोड़ दिए गए हैं।
इनमें जुड़े गए अतिरिक्त कोच
- 12231-32 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस में एक जनरल कोच, एक थर्ड एसी
- 14523-24 बरौनी-अंबाला-बरौनी हरिहर एक्सप्रेस में एक जनरल कोच, एक थर्ड एसी
- 14521-22 दिल्ली-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस में दो स्लीपर कोच
ये हैं त्योहार स्पेशल ट्रेनें
- 05577-78 सहरसा-अंबाला-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस
- 04518-17 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस
- 04530-29 बठिंडा-वाराणसी-बठिंडा स्पेशल एक्सप्रेस
- 04646-45 जम्मूतवी-बरौनी-जम्मूतवी स्पेशल एक्सप्रेस
- 04678-77 फिरोजपुर-पटना-फिरोजपुर स्पेशल एक्सप्रेस
- 05005-06 गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस
यह भी पढ़ें: रौंगटे खड़े कर देगा VIDEO: तड़पता रहा मासूम, तीमारदारों पर घूंसों बरसाते रहे डॉक्टर, डिप्टी CM ने लिया एक्शन
01654-53 श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा-वाराणसी-कटरा स्पेशल एक्सप्रेस
त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। इसके साथ ही नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं, ताकि त्योहारों में यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। - नवीन कुमार, सीनियर डीसीएम, अंबाला मंडल
यह भी पढ़ें: Photos: मुजफ्फरनगर में किसानों का हल्ला बोल, भाकियू का SSP दफ्तर पर प्रदर्शन, बेरिकेड गिराया