{"_id":"678e9f8fdf69293be7078ecc","slug":"railway-track-from-pilkhani-to-khatauli-handed-over-to-dfcc-freight-trains-will-increase-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-140827-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डीएफसीसी को हैंडओवर हुआ पिलखनी से खतौली तक रेलवे ट्रैक, बढ़ेगी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डीएफसीसी को हैंडओवर हुआ पिलखनी से खतौली तक रेलवे ट्रैक, बढ़ेगी मालगाड़ी
Tue, 21 Jan 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पिलखनी से खतौली तक बिछाए गए रेलवे ट्रैक को एलएंडटी ने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को हैंडओवर कर दिया है। अब रेलवे ट्रैक पर मालगाड़ियों की संख्या बढ़ने के साथ ही डीएफसीसी माल की बुकिंग करेगी। अभी तक रेलवे ही माल की बुकिंग करता आ रहा था।
दरअसल, मालगाड़ियों के अलग संचालन के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (रेलवे ट्रैक) बनाया गया है। यह रेलवे ट्रैक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों को जोड़ता है। मालगाड़ियों का संचालन भी शुरू हो गया है।
पिछले दिनों डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार, परियोजना निदेशक पंकज सक्सेना, मेरठ यूनिट के सीजीएम पवन कुमार और एलएंडटी के वाइस प्रेसीडेंट एके सिंह ने खुर्जा से सहारनपुर के पिलखनी तक का निरीक्षण किया था। रेलवे ट्रैक पर 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निरीक्षण यान को दौड़ाया था।
विज्ञापन
साथ ही रेलवे ट्रैक की गुणवत्ता और रखरखाव की जांच की थी। निरीक्षण में ट्रैक ठीक मिला। इसके बाद एलएंडटी ने पिलखनी से खतौली के बीच का रेलवे ट्रैक डीएफसीसी को हैंडओवर कर दिया है। मालगाड़ी यात्री ट्रेनों के रेलवे ट्रैक पर नहीं दौड़ेगी। इससे यह फायदा होगा कि यात्री ट्रेनें आउटर पर खड़ी नहीं रहेगी। माल की बुकिंग डीएफसीसी शुरू करेगी।
--
पिलखनी से खतौली तक रेलवे ट्रैक को डीएफसीसी के हवाले कर दिया है। अब डीएफसीसी मालगाड़ियों में माल की बुकिंग कर सकेंगी। - रमन चौधरी, प्रोजेक्ट हेड, एलएंडटी