{"_id":"5f7223438ebc3e5be028bb7c","slug":"railway-saharanpur-news-mrt503558237","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक सुचारु नहीं हुआ ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक सुचारु नहीं हुआ ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक सुचारु नहीं हुआ ट्रेनों का संचालन
सहारनपुर। पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के कारण तीन दिन बाद भी प्रमुख ट्रेनों का आवागमन प्रभावित है। इसके चलते रेल यात्रियों को परेशानी हो रही है। रेलवे ने पहले 26 से 28 सितंबर तक ट्रेनों के आवागमन पर अधिक असर पड़ने का अनुमान लगाया था। लेकिन किसानों ने आंदोलन को आगे बढ़ा दिया। इसलिए प्रभावित ट्रेनों का संचालन सुचारु नहीं हो पाया है।
अमृतसर से हरिद्वार के बीच चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस अब तक कैंसल है। मुंबई से अमृतसर के बीच चलने वाली गोल्डन टेंपल मेल को अंबाला तक ही चलाया जा रहा है। वहीं, न्यू जलपाईगुड़ी और अमृतसर के बीच चलने वाली ट्रेन भी लगातार प्रभावित है। इन हालात में अमृतसर, लुधियाना सहित पंजाब के अन्य शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी हो रही है।
रेलवे के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक प्रदीप गिल्होत्रा कहते हैं कि उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों में तो किसान आंदोलन धीमा पड़ गया है। लेकिन पंजाब में आंदोलन का असर है। इसके चलते ही प्रभावित ट्रेनें फिर से नियमित नहीं हो पाई हैं। आंदोलन का असर कम होने के बाद ही प्रभावित ट्रेनों के सुचारु संचालन की उम्मीद है।