यूपी: सहारनपुर में चार साल की मासूम की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
सहारनपुर में बुधवार शाम को घर के बाहर खेल रही एक चार वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही बच्ची का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार शाम चार साल की मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि बच्ची घर के बाहर ही खेल रही थी इसी दौरान नजदीक बने तालाब में जा गिरी और उसकी डूबने से मौत हो गई। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार अंबेहटा कस्बा निवासी हाजी इरफान की चार साल की बेटी उजरा बुधवार शाम को मकान के बाहर खेल रही थी खेलते हुए अचानक वह तालाब में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: यूपी: शामली में पूर्व सभासद के बेटे की गोली मारकर हत्या, थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात
यह घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। शाम को परिजनों ने बच्चों को तलाश किया तो वह नहीं मिली। देर रात को सीसीटीवी देखा तो बच्ची के तालाब में गिरने का पता चला।
पुलिस को सूचना देकर रात में ही गोताखोर बुलाकर बच्चे की तलाश शुरू की, मगर रात में बच्ची का शव नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह तलाशने पर बच्ची का शव तालाब से बरामद हो गया। परिजनों ने किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया है।