Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway hospital struggling with lack of resources

रेलवे के अस्पताल में चिकित्सक ही नहीं

Fri, 18 Nov 2022 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Railway hospital struggling with lack of resources
रेलवे चिकित्सालय - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। पंद्रह हजार से अधिक रेल कर्मचारियों, उनके परिजनों और सेवानिवृत्तों को इलाज की सुविधाएं मुहैया कराने वाला रेलवे अस्पताल खुद बीमार है। यहां अस्पताल में न डॉक्टर हैं और न ही पर्याप्त संसाधन। इस हाल में भी अस्पताल की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
अंबाला मंडल का उत्तर रेलवे उप मंडल चिकित्सालय रेलवे कॉलोनी में संचालित है। यहां सुबह-शाम दो बार ओपीडी चलती है। अंबाला से लेकर मुजफ्फरनगर के बीच पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों के कर्मचारियों को इलाज, मेडिकल छुट्टी, फिटनेस प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी इसी पर है। अस्पताल में सीएमएस के अतिरिक्त दो डॉक्टर, पांच स्टाफ नर्स, चार फार्मेसिस्ट और एक टेक्नीशियन का पद सृजित हैं। यहां कई महीने से डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हुई है। चार स्टाफ नर्स, तीन फार्मेसिस्ट और एक टेक्नीशियन अस्पताल संभाल रहे हैं। इतना ही नहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों को सीएमएस स्वयं देखते हैं। हर महीने औसतन चार हजार मरीज आते हैं। अस्पताल के हालात ये हैं कि यहां पर अल्ट्रासाउंड मशीन तक नहीं है। अस्पताल में चिकित्सक और पर्याप्त संसाधन न होने से रेलवे स्टाफ को अपने खर्च पर इलाज कराना महंगा पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रतिदिन ओपीडी में 150 मरीज
रेलवे अस्पताल की ओपीडी दिन में दो बार खुलती है। सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे और दूसरी शाम चार से पांच बजे तक चलती है। ओपीडी में प्रतिदिन 150 मरीज इलाज के लिए आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो निजी अस्पताल पैनल में शामिल
रेलवे अस्पताल में भर्ती की सुविधा नहीं होने से दो निजी अस्पताल को रेलवे ने पैनल में जोड़ा गया है। रेफर मरीजों को शहर में सक्षम और हरियाणा के मुलाना अस्पताल में भर्ती किया जाता है।

वर्जन
अस्पताल के लिए दो डॉक्टरों की डिमांड भेजी हुई है। हमें जल्द ही एक डॉक्टर संविदा पर मिलने की संभावना है। अस्पताल में कम स्टाफ के बावजूद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का काम कर रहे हैं।-डॉ. ललित कुमार, सीएमएस, रेलवे अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed