{"_id":"6348530c7e7498681357bb6f","slug":"railway-gate-of-paper-mill-road-will-be-closed-for-three-days-saharanpur-news-mrt6094496133","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बंद रहेगा पेपर मिल रोड का रेलवे फाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बंद रहेगा पेपर मिल रोड का रेलवे फाटक
विज्ञापन
सहारनपुर। मरम्मत कार्य होने के कारण पेपर मिल रोड स्थित रेलवे फाटक 17 अक्तूबर से तीन दिन बंद रहेगा। इस रेलवे फाटक से होकर गुजरने वाले वाहनों का आवागमन दिन के समय दस घंटे नहीं होगा। जिसके चलते कई हजार लोग प्रभावित होंगे। इस दौरान यातायात व्यवस्था दाबकी, परागपुर से संचालित होंगी।
पेपर मिल रोड स्थित रेलवे फाटक से प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन होता है। इस फाटक से गुजरने वाले वाहन सहारनपुर से नागल, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ के लिए जाते हैं। अब रेलवे ने पेपर मिल रोड के फाटक पर 17, 18, और 19 अक्तूबर को मरम्मत कार्य कराने का निर्णय लिया है। इन तीन दिनों रोजाना सुबह आठ से शाम छह बजे तक फाटक पर मिट्टी खोदने से लेकर अन्य मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान वाहनों का आवागमन नहीं होगा। इसको लेकर रेलवे के अधिकारियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
यह बनाया वैकल्पिक मार्ग
नागरिकों की समस्या को देखते हुए रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है। यह वैकल्पिक मार्ग डीएम आवास, दाबकी, दूधली फाटक, परागपुर से होते हुए टपरी-नागल निकलेगा। इस मार्ग से सहारनपुर आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
ट्रेनें नहीं होंगी प्रभावित
रेलवे फाटक पर जो काम होगा, उससे ट्रेनों के संचालन पर असर नहीं पड़ेगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अगर लाइन पर काम करना होगा तो ब्लॉक उसी समय लिया जाएगा, जिस समय इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन न हो।
पेपर मिल रोड स्थित रेलवे फाटक पर 17 से 19 अक्तूबर तक मरम्मत कार्य होगा। तीनों दिन फाटक दिन में 10 घंटे तक बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्ग को निर्धारित कर दिया है, जिससे नागरिकों को परेशानी न हो।
- तेजवीर सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ