फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Railway could not complete the construction work within the stipulated time

Saharanpur News: तय सीमा में निर्माण कार्य को पूरा नहीं करा पाया रेलवे

Fri, 02 Jun 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 02 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Railway could not complete the construction work within the stipulated time
सहारनपुर। लेटलतीफी के चलते कचहरी पुल से खलासी लाइन की तरफ जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य तय सीमा में पूरा नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से इस सड़क से गुजरने वाले हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा। हाल यह है कि अंबाला मंडल के डीआरएम ने 31 मई तक निर्माण कार्य को पूरा होने की बात कहीं थी। उसके बाद भी निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन

पिछले साल आठ नवंबर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खलासी लाइन से ढमोला नदी तक डाली जाने वाली भूमिगत पाइप लाइन का भूमि पूजन किया था। उसके बाद छह जनवरी 2023 को रेलवे ने खलासी लाइन से ढमोला नदी तक पाइप लाइन डालने का काम शुरू कर दिया था। पाइप डलने से रास्ता भी 25 दिन के लिए बंद किया था। लेकिन काम 25 दिन के बजाय तीन महीने से चल रहा है। भमिगत पाइप लाइन बिछा दी है। जबकि सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पिछले दिनों सहारनपुर आए अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने 31 मई तक काम पूरा होने का दावा किया था, लेकिन उनका दावा हवाई निकला। अभी भी रेलवे की पीआरएस भवन से लेकर खलासी लाइन की 12 नंबर पानी की टंकी तक निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। रास्ता बंद होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ढमोला नदी तक डीएफसीसी ने कराया काम
खलासी लाइन के रास्ते में पड़ने वाले सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट से लेकर ढमोला नदी तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ने पाइप लाइन बिछाने का काम किया। जबकि रेलवे इंस्टीट्यूट से खलासी लाइन तक रेलवे द्वारा पाइप डलवाए गए।
------
--क्या बोले लोग
सुशील पराशर का कहना है कि खलासी लाइन की तरफ जाने वाली सड़क अभी तक नहीं बन पाई है। रेलवे की पीआरएस भवन के पास उड़ती धूल से लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दुकानदार रामू सिंह ने बताया कि सड़क के बराबर में फिर से काम होने की बात चल रही है। जिससे उनकी चिंता बढ़ गई है। दुकानदारी पर असर पड़ा है। धूल उड़ने से परेशानी होती है। पानी का छिड़काव नहीं कराया जाता है।
दुकानदार हेमंत गुलाटी का कहना है कि सड़क पर काम चलने से करीब चार महीने दुकान को बंद रखना पड़ा। उनकी दुकान के सामने की सड़क तो गई, लेकिन वाहन खड़ा करने तक की जगह नहीं छोड़ी गई। अब सुनने में आ रहा है कि सड़क के बराबर में दोबारा काम शुरू होगा।

----
--वर्जन
खलासी लाइन से ढमोला नदी तक पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो गया है। सड़क का निर्माण कार्य अभी जारी है। जिसे 30 जून तक हर हाल में पूरा करा लिया जाएगा। यदि इस समय अवधि में काम पूरा नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी।

मनदीप सिंह भाटिया, डीआरएम, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed