{"_id":"5e7123d28ebc3ea4d347f2df","slug":"rail-passengers-are-not-being-aware-despite-warning-saharanpur-news-mrt473968499","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेतावनी के बावजूद जागरूक नहीं हो रहे रेलयात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेतावनी के बावजूद जागरूक नहीं हो रहे रेलयात्री
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर रेलवे की ओर से पिछले डेढ़ सप्ताह से कोरोना वायरस से बचाव के लिए अलर्ट जारी करने के बावजूद स्टेशन पर इंतजार करने से लेकर ट्रेनों में सफर करते समय भी अधिकतर यात्री मास्क तक का भी प्रयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं, रेलवे अफसरों का कहना है कि स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों और ट्रेनों को पूरी तरह सैनिटाइज नहीं कर सकते हैं।
मंगलवार दोपहर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक, दो, पांच और छह पर गाड़ियों का इंतजार कर रहे अधिकतर रेलयात्री ऐसे थे जिनके चेहरों पर न तो मास्क लगे थे और न ही उनके पास सैनिटाइजर था। प्लेटफार्म नंबर पांच पर सियालदाह जम्मूतवी एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे कुछ यात्रियों ने कहा कि कोरोना वायरस का खतरा तो है मगर हर समय मास्क लगाकर रखना या महंगा सैनिटाइजर रखना संभव नहीं है। उधर, वरिष्ठ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कपिल शर्मा का कहना है कि रेलवे मुख्यालय एवं मंडल मुख्यालय के निर्देश पर एनाउंसमेंट कराकर यात्रियों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रमुख ट्रेनों के एसी कोच में चादरों को हटाने, बदलने और हैंडल पर सैनिटाइजर स्प्रे करने सहित अन्य सावधानियां बरती जा रही हैं।