{"_id":"635bd65ee6ceb6629543d8c5","slug":"raided-in-factory-in-deoband-of-saharanpur-fake-fertilizer-recovered-and-sealed-by-dao","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नकली खाद बनाने की फैक्टरी पर छापा, बड़ी मात्रा में नकली माल बरामद, डीएओ ने लगाई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नकली खाद बनाने की फैक्टरी पर छापा, बड़ी मात्रा में नकली माल बरामद, डीएओ ने लगाई सील
Fri, 28 Oct 2022 06:47 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 28 Oct 2022 06:47 PM IST
सार
सहारनपुर में नकली खाद बनाने की फैक्टरी पर छापा मारा गया। छापामारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली खाद बरामद किया गया है। डीएओ ने फैक्टरी पर सील लगा दी है।
विज्ञापन
फैक्टरी पर सील लगाती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर जनपद में जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने देवबंद-बरला मार्ग स्थित एक खाद की फैक्टरी पर छापा मारा। इस दौरान टीम को वहां से बड़ी मात्रा में नकली खाद बरामद हुआ। जिसके बाद फैक्टरी को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी (डीएओ) धीरज कुमार के नेतृत्व में देवबंद-बरला मार्ग स्थित एक फैक्टरी में छापा मारा गया। यहां टीम को बड़ी मात्रा में ब्रांडेड खाद के खाली कट्टे मिले। इतना ही नहीं टीम ने फैक्टरी से नमक के 550 बोरे और तीन कट्टे गेरुआ रंग के मिले।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ: परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, मासूम की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
डीएओ धीरज कुमार ने बताया कि नमक को उक्त रंग से रंगकर ब्रांडेड कट्टों में भरा जाता था। जिन्हें सील करके बिक्री के लिए बाजार में भेज दिया जाता था। उन्होंने बताया कि नकली खाद बनाने के कारखाने को सील कर दिया गया है। छापामार कार्रवाई से डीएम को अवगत कराया जाएगा। जिसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: बिजनौर: नहीं पसीजा बेटे का कलेजा, मां को उतारा मौत के घाट, वारदात से कांप उठा हर कोई, देखें तस्वीरें