फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेरठ: परिवार पर टूटा गमों का पहाड़, मासूम की मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल, देखिए तस्वीरें

Fri, 28 Oct 2022 06:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 28 Oct 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
A child died of electrocution in Lavad of Meerut, there is mourning in the family see photos
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala

मेरठ जनपद में लावड़ कस्बे के मोहल्ला पटायतान में एक छात्र खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आ गया। वहीं अन्य छात्रों ने सारिम के परिजनों को जानकारी दी। लेकिन तब तक सारिम की मौत हो चुकी थी। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाया है।



मोहल्ला पटायतान निवासी शारिक अंसारी के पांच वर्षीय बेटा सारिम व एक छोटी बेटी है। शारिक ने बताया कि उसक बेटा शुक्रवार को स्कूल गया था। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह घर के सामने खंभे के पास अन्य छात्रों से बात कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ खंभे से टकरा गया। खंभे में उतर रहे करंट के चलते सारिम खंभे से चिपक गया और चींखने लगा।

A child died of electrocution in Lavad of Meerut, there is mourning in the family see photos
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala

वहीं सारिम को करंट लगता देख उसके साथ मौजूद अन्य छात्र पीछे हट गए और भागकर उसके परिजनों को जानकारी दी। लेकिन, जब तक छात्र के परिजन पहुंचे सारिम की मौत हो चुकी थी। सारिम की मौत से घर में कोहराम मच गया। मां नगमा का रो-रोकर बुरा हाल था। 

वहीं जानकारी मिलने पर आस-पड़ोस के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। लोगों का कहना है कि खंभे में दो दिन से करंट उतर रहा था। जिसको लेकर मौखिक रूप से स्थानीय कर्मचारियों से शिकायत की गई। लेकिन, शिकायत के बाद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया।

A child died of electrocution in Lavad of Meerut, there is mourning in the family see photos
विलाप करती मां। - फोटो : amar ujala

आमने-सामने दो स्कूल, हो सकता था बड़ा हादसा
सारिम की जिस खंभे में करंट उतरने से मौत हुई। वहां, आमने-सामने दो स्कूल है। एक प्राइवेट स्कूल तो दूसरा प्राइमरी पाठशाला नंबर दो है। हालांकि, सारिम अन्य स्कूल में पढ़ता था। दो दिन से खंभे में करंट उतरा हुआ था। त्योहार के चलते दो दिन से स्कूलों की छुट्टी थी। जिस कारण बच्चे व शिक्षक-शिक्षिकाएं भी करंट की बात से अंजान थे। लोगों ने बताया कि सारिम के आने से पहले भी एक स्कूल के बच्चे काफी संख्या में वहां खड़े थे। जब सारिम वहां पहुंचा तो बच्चों को देखकर वह रुक गया। गनीमत यह रही कि बच्चों ने उस दौरान एक दूसरे का हाथ नहीं पकड़ा, नहीं तो और बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A child died of electrocution in Lavad of Meerut, there is mourning in the family see photos
मासूम की मौत। - फोटो : amar ujala

न अनुभव, न प्रमाण पत्र, फिर भी लाइनमैन
विद्युत विभाग में ठेके व संविदा पर रखे गए अधिकतर कर्मचारी ऐसे हैं, जिन्हें न तो कोई अनुभव है न उनके पास कोई प्रमाण पत्र है। अधिकतर कर्मी तो ऐसे भी है, जो दसवी कक्षा की भी पढ़ाई नहीं कर सके। इसके बाद भी वह देहात क्षेत्र में लाइनमैन की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। नियमानुसार ठेके व संविदा पर रखे गए कर्मी को अनुभव होना चाहिए। साथ ही आईटीआई से प्रमाण पत्र उसके पास होना चाहिए। लाइनमैन को अनुभव व प्रमाण पत्र न होने के कारण ही देहात क्षेत्र में आए दिन हादसे होते रहते हैं। 

विज्ञापन
A child died of electrocution in Lavad of Meerut, there is mourning in the family see photos
मासूम का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

पूर्व में कस्बे में एक लाइनमैन की ट्रांसफार्मर पर कार्य करने के दौरान मौत हो गई थी। लेकिन, विद्युत विभाग इस ओर से आंखें मूंदे बैठा है। विभाग बिना अनुभव वाले लोगों को लाइनमैन की जिम्मेदारी देकर उनके व ग्रामीणों की जान से खिलवाड़ कर रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed