फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raid in former block chief's factory, electricity theft caught

Saharanpur News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख की फैक्टरी में छापा, बिजली चोरी पकड़ी

Wed, 25 Jan 2023 10:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 25 Jan 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Raid in former block chief's factory, electricity theft caught
सहारनपुर। जनता रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत निगम की टीम ने छापा मारा। इस दौरान बलियाखेड़ी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख इमरान खान की फैक्टरी में बिजली चोरी पकड़ी गई। फैक्टरी का बिल न जमा कराने पर कनेक्शन कटा हुआ था, लेकिन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की मशीन केबिल डालकर अवैध रूप से चलती मिली। फैक्टरी संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी है।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता शहरी संजीव कुमार ने सहायक अभियंता मीटर राजीव भट्ट एवं विजिलेंस टीम के साथ बुधवार शाम को जनता रोड स्थित पूर्व ब्लाक प्रमुख इमरान खान की फैक्टरी मैसर्स सुपर टेक्सटाइल पर छापा मारा। फैक्टरी में बिजली चोरी पकड़ी गई। पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ने अपने कनेक्शन का प्रयोग तीन अन्य फैक्टरियों में भी अवैध तरीके से कर रखा था।
विज्ञापन

टीम ने एक अन्य फैक्टरी में भी निरीक्षण किया। एक फैक्टरी की आरसी काटी और एक अन्य परिसर पर बकाया पर कनेक्शन काटा गया। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की मशीन भी उसी परिसर से केबिल डालकर अवैध रूप से चलाई जा रही थी। टीम ने परिसर में लगे सभी विद्युत मीटरों की जांच की। जिसमें 50 किलोवाट औद्योगिक विद्युत भार की अनियमितता मिली। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अभियंता अमित श्रीवास्तव, उपखंड अधिकारी एवं अवर अभियंता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed