{"_id":"58975d4a4f1c1b3d63e8086a","slug":"rahul-yuwaaen-showing-the-beautiful-dreams","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाआें को हसीन सपने दिखा गए राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाआें को हसीन सपने दिखा गए राहुल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह में केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा, मोदी अमीरों को लोन देते हैं, मगर हमारी सरकार आएगी तो हम युवाओं को देंगे।
यहां पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यहां मंच से युवाओं और किसानों पर फोकस करते हुए युवाओं को लिए घोषणा पत्र जारी करने का सुझाव गठबंधन को दिया। किसानों को आश्वासन दिया कि यदि उत्तर प्रदेश में गठबंधन की सरकार लाओगे तो उत्तर प्रदेश को दुनिया का फूड बाजार बना देंगे।
युवाओं के लिए राहुल ने यूपी में हाईक्लास कोचिंग सेंटर खोलने और इंटरप्रेन्योरशिप फंड के जरिये रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात की। गगोह में आयोजित जनसभा में राहुल ने कहा कि अखिलेश जी ने अच्छा काम किया, हम उनकी पूरी मदद करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ेंगी। नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी करके रोजगार छीना है और मेक इन इंडिया का नारा देते हैं। हम सहारनपुर को मेड इन चाइना से टक्कर देंगे और मेड इन सहारनपुर का नारा देंगे।
गठबंधन में युवाओं के लिए पांच बिंदुओं के मेनिफेस्टो में दो सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार उत्तर प्रदेश में हाईक्लास कोचिंग सेंटर खोलेगी। गरीब और मजदूरों के बच्चे महंगे कोचिंग की फीस नहीं दे पाते और इन कोचिंग में पढ़कर वह भी आईआईएम जैसे देश के संस्थानों में पढ़ेंगे।
काष्ठ कला उद्योग को बढ़ावा देंगे और इन कारखानों में काम करने वाले युवाओं को लोन देंगे ताकि वे अपनी यूनिट लगा सकें। उन्होंने कहा, कुछ महीने पहले मैं सहारनपुर आया था तो लकड़ी के कारखाने में गया था। यहां के युवा वुडकार्विंग के जरिये चाइना को टक्कर दे रहे हैं।
पापुलर के गिर रहे दामों पर भी किसानों की नब्ज टटोली। नोटबंदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कारखानों में मजदूर काम करते हैं, क्या उन्हें क्रेडिट कार्ड या चेक से पैसा मिलता है। उन्हें कैश मिलता है, मगर मोदी जी ने उन्हें लाइन में खड़ा कर दिया।
राहुल ने कहा, सहारनपुर के कारखानों में जो हो रहा है वह मेक इन इंडिया है। यूपी को केवल युवा ही बदल सकता है, मगर रोजगार के बिना नहीं बढ़ पाएगा।
राहुल गांधी ने यूपी को दुनिया की फूड फैक्ट्री बनाने की बात की। उन्होंने हर जिले की प्रसिद्ध चीजों को एक्सपोर्ट करने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा, हमारी सरकार हर जिले में एयरपोर्ट बनाएगी और इससे पूरी दुनिया को खाद्य सामग्रियों की आपूर्ति होगी।
हम ऐसा यूपी बनाना चाहते हैं कि यहां का युवा देखे और कहे कि यहां हमारा भविष्य बनेगा। हर धर्म और जाति को साथ लेकर चलेंगे।