{"_id":"59b992c24f1c1b2d688b46b2","slug":"rah-court-road-jam-school-kids-stranded","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम रही कोर्ट रोड स्कूली बच्चे भी फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम रही कोर्ट रोड स्कूली बच्चे भी फंसे
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर क्षेत्र में आईएमए भवन के सामने सीवर का पाइप फटने से सड़क धंस गई। इसकी वजह से मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया। सारा ट्रैफिक कोर्ट रोड पर आने की वजह से दिन भर जाम लगा रहा। चिलचिलाती धूप के बीच स्कूली बच्चे भी कई घंटे जाम में फंसे रहे।
मंगलवार रात किसी समय आईएमए भवन के सामने सीवर का पाइप फटने से पानी सड़क पर बहने लगा। इसकी वजह से सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। बुधवार सुबह निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने करीब 15 फुट का एरिया खोदकर फटे पाइप की तलाश शुरू की। इस काम में कर्मचारियों को पूरा दिन लग गया।
इसकी वजह से हकीकतनगर से होकर आईएमए के सामने से निकलने वाला हैवी ट्रैफिक का लोड कोर्ट रोड पर आ गया। दिल्ली रोड की ओर से आने वाला पूरा ट्रैफिक दीवानी कचहरी तिराहे से निकलने की वजह से दिन भर जाम लगा रहा। दोपहर के समय स्कूली बच्चों के वाहन जाम में फंसे रहे। देर शाम तक यही स्थिति बनी रही।