फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ragging, shaved and cocked students in medical college

मेडिकल कालेज में रैगिंग, छात्रों के बाल काटे और मुर्गा बनाया

Thu, 04 Feb 2021 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Ragging, shaved and cocked students in medical college
मेडिकल कालेज में रैगिंग, छात्रों के बाल काटे और मुर्गा बनाया
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में दाखिला पाने वाले छात्रों के साथ सीनियर छात्रों ने रैगिंग की। उनके बाल काटे और मुर्गा भी बनाया। प्राचार्य ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है।

सरसावा थाना क्षेत्र में अंबाला सहारनपुर हाईवे पर पिलखनी स्थित शेख-उल-हिंद मौलाना महमूद हसन राजकीय मेडिकल कॉलेज रैगिंग को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात सीनियर छात्रों ने एमबीबीएस के नव प्रवेशी छात्रों के हॉस्टल में घुसकर उनकी रैगिंग की। किसी के बाल काटे, तो किसी के सिर पर उस्तरा ही फेर दिया। बाल कटवाने का विरोध करने वाले कुछ छात्रों को मुर्गा तक बनाया गया। हॉस्टल के वार्डनों डा. बिपुल, डा. अरशद, डा. अमृत गोयल को मामले की जानकारी मिली, तो उन्होंने हॉस्टल का भ्रमण कर नव प्रवेश वाले छात्रों को ढांढस बंधाया। प्राचार्य डा. दिनेश सिंह मार्तोलिया का कहना है कि हॉस्टल में रैगिंग की बात सामने आई है। जांच कमेटी गठित करने के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित छात्रों में दहशत है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed