फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Raged flaws

खामियों पर नाराजगी जताई

Tue, 21 Feb 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Tue, 21 Feb 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Raged flaws
कोर्ट रोड स्थित स्टेट बैंक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी लव कुमार ने शहर की बैंकों का निरीक्षण किया। उन्होंने कोर्ट रोड एसबीआई समेत कई बैंकों में सुरक्षा खामी पर नाराजगी जताई और व्यवस्था सुधारने के कड़े निर्देश दिए। कुछ बैंकों में गार्ड की समुचित व्यवस्था को लेकर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


सोमवार को एसएसपी लव कुमार अपने साथ सीओ अब्दुल कादिर, सदर थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार को साथ लेकर सुबह ही बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की चेकिंग के लिए कोर्ट रोड स्थित एसबीआई में पहुंचे। वहां उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, अलार्म एवं गार्ड की स्थिति की चेकिंग की।
विज्ञापन


उन्होंने सभी स्थानों पर अलार्म का स्विच न होने पर नाराजगी जताई और तुरंत ही व्यवस्था के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने सीसीटीवी कैमरे अधिक रेज्यूलेशन के लगाए जाने के निर्देश दिए, जिससे दूर तक के व्यक्ति का चेहरा पहचाना जा सके। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पीएनबी सहित अन्य बैंकों में भी चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ बैंकों में गार्ड की व्यवस्थित रूप से तैनाती को लेकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों से बैंकों की सुरक्षा में गार्डों की अनिवार्य व्यवस्था किए जाने एवं निर्धारित स्थान पर तैनाती किए जाने के निर्देश दिए।


उन्होंने सभी बैंकों के बाहर अच्छी गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए, जिससे बैंक के आसपास की गतिविधियों को स्पष्ट देखा जा सके। जिन बैंकों के पास नियमित गार्ड नहीं हैं, उन्हें उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर नियमित गार्ड तैनात कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों को बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed