फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Question on health system, patients are suffering in district hospital

स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, जिला अस्पताल में मरीज बेहाल

Wed, 02 Nov 2022 08:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 08:58 PM IST
विज्ञापन
Question on health system, patients are suffering in district hospital
जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की लाइन - फोटो : SAHARANPUR
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। बदलते मौसम में डेंगू के साथ स्वाइन फ्लू, वायरल बुखार, खांसी-जुकाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने से बेड कम पड़ने लगे हैं। अमर उजाला ने अस्पताल में मरीजों के उपचार के बारे में जानकारी ली। एसबीडी जिला अस्पताल में पाया कि यहां एक बेड पर दो-दो मरीजों को इलाज दिया जा रहा है। वहीं, सफाई व्यवस्था चौपट है।
मौसम के करवट लेने के साथ मरीजों की संख्या बढ़ रही है। एसबीडी जिला अस्पताल में पहले प्रतिदिन ओपीडी 1300 तक होती थी। अब मौसम बदलने के साथ 1500 से अधिक हो गई है। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को इलाज के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है। इसके साथ ही डेंगू का डंक भी बेकाबू हो रहा है। एसबीडी जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बुधवार को एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा था। ओपीडी में मरीजों की लाइन लगी रही। फिजिशियन कक्ष में मरीज चिकित्सकों को घेरे रहे। यहां रोजाना 250 से 300 ओपीडी होती है। इनमें अधिकतर मरीज बुखार पीड़ित रहे।
विज्ञापन

इसके बाद मेडिकल वार्ड का हाल जाना तो वहां मरीज परेशान मिले। सरसावा निवासी महिला शाहिना ने बताया कि वह कई दिन से भर्ती है, लेकिन उपचार की व्यवस्था ठीक नहीं है। जिसके चलते बिना डिप उतरवाए ही वार्ड से बाहर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में घूमता मिला कुत्ता
एसबीडी जिला अस्पताल के वार्ड में कुत्ता घूमता मिला। तीमारदारों ने उसे भागने का प्रयास किया, लेकिन वह बेड के नीचे तक आ गया। मरीजों और तीमारदारों को सामान उठाने से लेकर काटने का डर सताता रहता है।
स्ट्रेचर पर मिली ग्लूकोज की बोतलें
मेडिकल वार्ड के बाहर स्ट्रेचर पर ग्लूकोज की खाली बोतलें पड़ी मिलीं। साथ ही कुड़ेदान से भी ग्लूकोज की ड्रिप बाहर निकली पाई। कोने इतने गंदे थे कि वहां खड़ा नहीं हुआ जा सकता। ऐसे में सफाई व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। ओपीडी में मूर्ति के समीप एक संस्था द्वारा लगाई गई टंकी भी खराब मिली।

वर्जन
इस मौसम में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जिसके चलते वार्डों में आए दिन मरीज अधिक भर्ती हो रहे हैं। अस्पताल में व्यवस्था ठीक है, जो कमियां है, उन्हें दुरुस्त कराया जाएगा।-डॉ. बृजेश राठौर, प्रभारी प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल

उपचार न मिलने पर बिना डिप उतरवाए जाती महिला शाहिना

उपचार न मिलने पर बिना डिप उतरवाए जाती महिला शाहिना- फोटो : SAHARANPUR

मेडिकल वार्ड के बाहर कूड़ेदार से निकली ग्लूकोज की डिप

मेडिकल वार्ड के बाहर कूड़ेदार से निकली ग्लूकोज की डिप- फोटो : SAHARANPUR

मेडिकल वार्ड में बेड़ों के नीचे घुमता कुत्ता

मेडिकल वार्ड में बेड़ों के नीचे घुमता कुत्ता- फोटो : SAHARANPUR

मेडिकल वार्ड के बाहर खुले में स्ट्रेचर पर पड़ी ग्लूकोज की बोतलें

मेडिकल वार्ड के बाहर खुले में स्ट्रेचर पर पड़ी ग्लूकोज की बोतलें- फोटो : SAHARANPUR

ओपीडी में मूर्ति के पास बंद पड़ी पानी की टंकी

ओपीडी में मूर्ति के पास बंद पड़ी पानी की टंकी- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर लेटे दो मरीज

जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में एक बेड पर लेटे दो मरीज- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed