फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Quarantined five policemen, sent samples of seven

पांच पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया, सात के नमूने भेजे

Fri, 27 Mar 2020 09:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Quarantined five policemen, sent samples of seven
सहारनुपर में लॉकडाउन के चलते तैनात सुरक्षा बल - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में कोरोना संदिग्धों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फतेहपुर में बनाए गए कोरोना अस्पताल में छह, क्वारंटीन में पांच और आइसोलेशन में चार संदिग्ध भर्ती हैं। क्वारंटीन में पांचों पुलिसकर्मी हैं, जिनमें से एक कर्मी बागपत में पॉजिटिव पाए गए मरीज के संपर्क में आया था। पुलिसकर्मियों से अलग सात और संदिग्ध लोगों के नमूने शुक्रवार को जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवबंद से तीन संदिग्ध लाए गए थे, जिनको जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इनके अलावा शारदानगर से एक लड़की को घर से कोरोना अस्पताल फतेहपुर भेजा गया था। बृहस्पतिवार की ही रात में कोरोना अस्पताल में एक और संदिग्ध को भर्ती किया गया। शुक्रवार को भी दो संदिग्ध कोरोना अस्पताल में भर्ती किए गए। इनके अलावा तकिया से एक व्यक्ति को लक्षण मिलने के चलते आइसोलेशन वार्ड जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। विभाग में हड़कंप तब मच गया, जब सूचना मिली कि बागपत में पॉजिटिव पाए गए मरीज के संपर्क में आया पुलिसकर्मी ट्रांसफर होकर सहारनपुर आया है। उक्त पुलिसकर्मी ने विभाग से संपर्क किया था। इतना ही नहीं उसके साथ ड्यूटी पर तैनात चार अन्य पुलिसकर्मियों को भी संदिग्ध माना जा रहा है। पांचों पुलिसकर्मियों को एहतियातन आईपीटी में बने क्वारंटीन में रखा गया है। चिकित्सकों ने पांचों की हालत ठीक बताई है। उधर, देर शाम दो संदिग्ध और कोरोना अस्पताल फतेहपुर पहुंचे हैं, जिसकी पुष्टि सीएचसी प्रभारी ने भी की है। आइसोलेशन वार्ड में भर्ती चार लोगों के अलावा कोरोना अस्पताल में भर्ती लोगों में से तीन के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। शुक्रवार को कुल सात लोगों के नमूने लेकर भेजे गए हैं।
विज्ञापन

मस्जिदों से आए फोन से हड़कंप
शहर की चार ऐसी मस्जिद रहीं, जिनमें बाहर से आए 62 लोग ठहरे थे। मस्जिदों के जिम्मेदार लोगों ने चिकित्सा विभाग को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद विभाग में हड़कंप मच गया। चिकित्सा विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी की प्राथमिक जांच की, जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन में रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन किया गया है, हालांकि पूरी तरह स्वस्थ हैं। इनके अलावा शुक्रवार को कुल सात लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। अभी तक कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं आया है, जो राहत की बात है। चार मस्जिदों से सूचना आई थी। टीम ने जाकर 62 लोगों की जांच की सभी स्वस्थ मिले हैं।
शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed