फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Python makes goat a mole, video goes viral

अजगर ने बनाया बकरी को निवाला

Fri, 31 Jul 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Python makes goat a mole, video goes viral
पेड़ पर चढ़ा अजगर - फोटो : SAHARANPUR
अजगर ने बकरी को निवाला बनाया, वीडियो वायरल
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। एक अजगर बकरी को निवाला बनाता है और पेड़ पर चढ़ गया। इसका वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। ग्रामीणों का दावा है कि यह घटना गांव कोठड़ी बहलोलपुर के पास की है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अजगर पेड़ पर चढ़ा दिखाई दे रहा है। वन गुर्जर परिवारों का दावा है कि यह अजगर बेहद खतरनाक है और घटनास्थल के आसपास ही घूमता रहता है। पिछले साल भी इस अजगर ने एक बकरी और वन्य जीव सांभर को निवाला बना लिया था। ग्राम प्रधान ताहिर का कहना है कि घटना 10 से 15 दिन पुरानी है। वह तहसील से अपने गांव लौट रहे थे। तभी रास्ते में भीड़ लगी मिली। पेड़ पर अजगर चढ़ा हुआ था। वहां मौजूद लोगों ने उन्हेें बताया कि अजगर ने गांव के ही फुरकान की बकरी को निवाला बना लिया है। अजगर ने बकरी को मार दिया। वन गुर्जर तालब ने भी यही कहानी बताई।
विज्ञापन

यह बोल रहे वीडियो बनाने वाले
-वीडियो बनाते समय मौके पर लोग इकट्ठा हैं। उनमें से कुछ लोग बोल रहे हैं, टहनी गिर सकै, तभी दूसरा बोलता है टहनी टुटैगी, देखले कितनी माड़ी लकड़ी। इस पर एक व्यक्ति बोलता है अरै टहनी टूटरी, संतुलन उसका इतना है। एक बोलता है, बकरी पी रखी के इसने। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल सहारनपुर जनपद के देहात क्षेत्र में किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन रेंज अधिकारी आरएन किमौटी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें भी मिली है। यह घटना 10 - 15 दिन पहले उनके संज्ञान में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed