फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   put hand on Achilles' heel of the Farmers

किसानों की दुखती रग पर रख गईं हाथ

Mon, 12 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 12 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय रैली में बसपा सुप्रीमो मायावती किसानों की दुखती रग पर हाथ रख गई। बसपा सुप्रीमो ने वेस्ट यूपी की राजनीति में खास दखल रखने वाले गन्ना किसानों को साधने का पूरा प्रयास किया।
विज्ञापन


बकाया गन्ना मूल्य और गन्ने के वाजिब दाम का मुद्दे पर किसानों के मर्म को छेड़ते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि बसपा के सत्ता में आने पर पहले की तरह वाजिब दाम दिलाया जाएगा।
विज्ञापन


रविवार को दिल्ली रोड स्थित कॉसमॉस मैदान में आयोजित रैली में भीड़ से गदगद बसपा सुप्रीमो ने विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा। भाजपा पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए बोलीं कि केंद्र सरकार खेती की लागत घटाने और फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने के अपने वादे से पीछे हट गई है। प्रदेश सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कठघरे में खड़ा किया। बोलीं, केंद्र सरकार धन्ना सेठों का तो कर्ज माफ कर सकती है लेकिन किसानों को फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं चाहती। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भूमि अधिग्रहण, बकाया गन्ना मूल्य, फसलों का उचित दाम और कर्ज माफी जैसे मुद्दों पर विरोधियों को घेरा। पूंजीपतियों को औने पौने दाम में जमीन उपलब्ध कराने की कोशिश में लगी भाजपा नीत केंद्र सरकार का भूमि अधिग्रहण बिल में बदलाव का प्रयास हमारे दबाव में पूरा नहीं हो सका। 


केंद्र सरकार धन्ना सेठों का लोन तो माफ कर सकती हैं, लेकिन आत्महत्या के लिए मजबूर गरीब किसान उसके एजेंडे में नहीं हैं। उन्होंने किसानों की दुखती रग पर हाथ रखते हुए भरोसा दिलाया कि बसपा के सत्ता में आने पर गरीब किसानों की मदद की जाएगी।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed