फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Put a socialist flag campaign started

समाजवादी झंडा लगाओ अभियान का शुभारम्भ

Wed, 15 Dec 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Put a socialist flag campaign started
सहारनपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने बुधवार को समाजवादी झंडा लगाओ अभियान की शुरुआत की। उन्होंने प्रदेश में सपा सरकार बनाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने बाबा बागेश्वर महादेव के दर्शन कर वार्ड 47 के मोहल्ला हिरणमारान से समाजवादी झंडा लगाओ अभियान शुरू किया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पर समाजवादी ध्वज लगाने में उत्साह दिखाया। कार्यकर्ताओं ने आने जाने वाले वाहनों पर भी सपा का ध्वज लगाया। साथ ही अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि प्रदेश में बदलाव की लहर चल रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। पूर्व महानगर अध्यक्ष फैसल सलमानी ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त है। लोगों को भाजपा का विकल्प समाजवादी पार्टी दिख रही है। इस दौरान विपिन जैन, नरेश जायसवाल , प्रिंस पंडित, शुभम शर्मा, सिद्धांत पंडित, मनप्रीत सिंह संजू, बंटी अरोड़ा, लविश विज, राजा भाटिया, कलीम अहमद, आजम रजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed