फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Punjab's wrestlers dominated the Dangal

Saharanpur News: दंगल में रहा पंजाब के पहलवानों का दबदबा

Sat, 08 Apr 2023 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Punjab's wrestlers dominated the Dangal
चिलकाना में दंगल में जोर आजमाईश करते पहलवान
फोटो समाचार
विज्ञापन


चिलकाना। देवी बाला सुंदरी मेले में राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल द्वारा आयोजित दंगल में शनिवार को पंजाब के पहलवानों ने दंगल में अपना दम-खम दिखाते हुए अपना दबदबा बना कर रखा।
पंजाब के मशहूर पहलवान मौसम अली ने अपनी पहलवानी का जलवा दिखाते हुए राजस्थान के पहलवान सोनू को मात्र दो मिनट के अंदर हरा दिया। अगली कुश्ती में नेपाल के थापा पहलवान ने राजस्थान के पहलवान मुन्ना टाइगर को मात दी। दंगल की अगली कुश्ती में छोटा पहलवान सहारनपुर ने हरियाणा के संदीप पहलवान को मात दी। एक अन्य कुश्ती में मेरठ के पहलवान शमशेर को टाइगर पहलवान ने मात दी। नितिन पहलवान दिल्ली ने प्रवेश पहलवान सहारनपुर को चित कर दिया।
विज्ञापन

दंगल की आकर्षण रही कुश्ती मौसम अली पहलवान और टाइगर पहलवान मुजफ्फरनगर के बीच हुई, जो 15 मिनट तक चली। इसमें मौसम अली पहलवान ने टाइगर सलमान को पटखनी दी। अगली कुश्ती में वकार पहलवान गंगोह ने इरशाद पहलवान मुज़फ्फरनगर को मात दी। इस अवसर पर रेफरी मोहम्मद अली, भूरा, जमशेद, काला, टाइगर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed