फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pulsar riding miscreants looted laptop from lawyer

पल्सर सवार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर वकील से लूटा लैपटाप

Mon, 27 Jun 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Pulsar riding miscreants looted laptop from lawyer
सरसावा (सहारनपुर)। पल्सर सवार बेखौफ बदमाशों ने तमंचे की नोक पर टैक्सेशन वकील को आतंकित करते हुए लैपटॉप लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन

सोमवार को पल्सर बाइक सवार लुटेरों ने बेखौफ अंदाज में सुबह के समय लैपटॉप लूट की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार नकुड़ थाना क्षेत्र के ग्राम भैरमउ निवासी अमित कुमार यमुनानगर में टैक्सेशन के वकील है। वे रोजाना सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर के समीप से हाईवे के रास्ते यमुनानगर जाते हैं। सोमवार को सुबह भी 9 बजे के करीब अमित बाइक से जैसे ही नकुड़ रोड से सरसावा थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर रोड से हाईवे पर जाने के लिए मुड़ा अचानक पीछे से आए पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने अमित पर तमंचा तान दिया तथा आतंकित करते हुए बैग में कंधे पर लटका हुआ लैपटॉप लेकर फरार हो गए। अमित ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा लूट का शिकार हुए वकील से लोकेशन लेकर बदमाशों का पीछा किया। परंतु तब तक लुटेरे फरार हो चुके थे। थानाध्यक्ष के छुट्टी पर होने के कारण कार्यवाहक थानाध्यक्ष के रूप में तैनात उपनिरीक्षक रईस अहमद ने बताया कि पुलिस लुटेरों की तलाश में लगी हुई है। जल्द ही सुराग मिलने की आशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed