{"_id":"6182c8845cbafb0e021bc3ff","slug":"public-works-department-will-build-a-road-till-the-players-house-saharanpur-news-mrt563449694","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाड़ियों के घर तक सड़क बनवाएगा लोक निर्माण विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाड़ियों के घर तक सड़क बनवाएगा लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
- राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेताओं से जुड़ी है योजना
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मेजर ध्यानचंद विजयपथ योजना के तहत लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों के घर तक सड़क का निर्माण कराएगा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने संबंधित खिलाड़ियों से आवेदन करने को कहा है।
प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए मंडल के ऐसे ओलंपिक, पैरालंपिक, कामनवेल्थ, एशियाई खेल, विश्वकप, एफ्रोएशियन गेम्स में पदक विजेता अथवा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को छोड़कर अन्य मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के घर तक सड़कों का निर्माण एवं मरम्मत कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे खिलाड़ियों के घर तक सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग कराएगा। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अपने खेल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड व मूल निवास प्रमाणपत्र के साथ क्षेत्रीय खेल कार्यालय डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आठ नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं।